फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे शतक के साथ कोहली के नाम कई और रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेस्ट इतिहास में संभवतः ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी क्रिकेटर का विदेशी दौरा सफलताओं से भरा पड़ा है। हम यहां बात कर रहे हैं भारत के नए टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बारे में।
विज्ञापन


भले ही टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा भी परिणाम के लिहाज से निराशाजनक रहा हो क्योंकि भारत ने यह सीरीज पहले ही 0-2 से गंवा दी थी। लेकिन कोहली के लिए यह दौरा अब तक बेहद शानदार रहा और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खूब छकाने और परेशान करने में कामयाब रहे हैं।

कोहली ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में चौथा शतक लगाया है। यह ऐसे करने वाले भारत के महज दूसरे बल्लेबाज हैं। एडिलेड, मेलबर्न के बाद अब सिडनी जहां कोहली ने शतकीय पारियां खेली हैं। शानदार बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन भी कई मुकाम हासिल किए हैं। आइए, जानते हैं उनके रिकॉर्ड्स के बारे में।
विज्ञापन

कप्तानों के शतकों वाली सीरीज बन गई यह सीरीज

कप्तान विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा एक स्वप्निल दौरे जैसा है। कंगारू देश में कप्तानी पाने के अलावा कई रिकॉर्ड भी बनाए।

आज से कुछ साल पहले तक उन्हें टेस्ट क्रिकेट का बल्‍लेबाज तक नहीं समझा जाता था। शानदार प्रदर्शन और बड़े क्रिकेटरों के संन्यास लेने के बाद कोहली को टेस्ट टीम में शामिल किया गया जहां उन्होंने खुद को सही साबित किया और सचिन तेंदुलकर के चौथे नंबर के नए स्‍थापित भारतीय बल्‍लेबाज बन गए।

लेकिन पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले घोषित टीम इंडिया में उन्हें टेस्ट सीरीज के पहले मैच की कप्तानी सौंपी गई क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी फिट नहीं थे। बतौर कप्तान कोहली ने अपने ही पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक ठोंककर भविष्य का नया टेस्ट कप्तान बनने का ऐलान अपने अंदाज में कर दिया। मेलबर्न टेस्ट के बाद धोनी के संन्यास लेने के बाद सिडनी टेस्‍ट की कमान सौंपने के साथ ही भारत की टेस्ट टीम के पूर्णकालिक कप्तान बन गए।

यह सीरीज इस मामले में अनोखा है कि दोनों टीमों की कमान नए कप्तानों के हाथों में है और दोनों ही जमकर रन बना रहे हैं। यह सीरीज एक तरह से कप्‍तानों की सीरीज हो गई है। दोनों कप्तानों यानी कोहली और स्टीवन स्मि‌थ बतौर कप्‍तान इस सीरीज में 7 शतक (कोहली के 3 शतक) लगा चुके हैं। स्मि‌थ ने 4 शतक कप्तान रहते हुए लगाए। जबकि कोहली ने भी इतने ही शतक लगाए हैं, लेकिन मेलबर्न में उन्होने धोनी की कप्तानी में शतकीय पारी खेली थी।

द्रविड़ के 11 साल पुराने रिकॉर्ड को कोहली ने किया ध्वस्त

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मि‌थ की तरह रन बटोरने में लगे भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने सिडनी में लोकेश राहुल के साथ शतकीय साझेदारी करने के बाद एक और शतक ठोक दिया। कोहली सिडनी में 140 रन बनाकर नाबाद हैं अब उनसे दोहरे शतक की उम्मीद है।

फिलहाल यह सीरीज उनके लिए अब तक बेहद शानदार रही है। सीरीज में अब तक वह 4 शतक और 2 अर्धशतक जमा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर लगातार रन बनाने में जुटे कोहली ने आज क्रीज पर आने के बाद जैसे ही एक रन बनाया उन्होंने टेस्ट सीरीज में पहली बार 500 रन बनाने का कारनामा कर दिखाया।

इसके बाद आज 101 रन बनाने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की धरती पर किसी टेस्ट सीरीज में 600 रन बनाने वाले वह दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज भी बन गए। 140 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। वह अब तक 639 रन बना चुके हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ (619) के नाम दर्ज था, जो उन्होंने 2003 में बनाया। उस सीरीज में द्रविड़ सिर्फ एक शतक (223 रन) ही लगा सके हालांकि वह दोहरा शतक था। इसके अलावा उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए।
विज्ञापन

गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी की

कप्तान विराट कोहली ने जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। हालांकि उनकी खेली गई करिश्माई पारी के बावजूद भारत एडिलेड में खेला गया यह टेस्ट मैच नहीं जीत सका।

कोहली ने एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में शतकीय पारियां खेलने के बाद एक ऐसी उपलब्धि अपने नाम कर ली है जो सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज बल्‍लेबाज भी हासिल नहीं कर सके थे।

कोहली ने इस सीरीज में अब तक 4 शतक जमाए हैं और वह ऐसा करने वाले भारत के महज दूसरे बल्‍लेबाज हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। गावस्कर ने एक नहीं बल्कि 2 बार यह कारनामा कर दिखाया था। हालांकि कोहली के पास एक मौका और मिल सकता है क्योंकि भारत के पास दूसरी पारी खेलने का मौका है।

साथ ही सबसे कम पारियों में 10 टेस्‍ट शतक लगाने के मामले में कोहली दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 58 टेस्ट पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। जबकि यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने ‍55 पारियों मे ही 10 शतक जमा दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें