फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं अनुपमा परमेश्वरन, जिनकी बुमराह से शादी की चर्चा हो रही है, देखें PHOTOS

Fri, 05 Mar 2021 07:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अनुपमा और बुमराह - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96 and twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक बुमराह एक-दो हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि वे किसके साथ, कहां और किस दिन शादी करेंगे इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री के साथ उनका नाम तेजी से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह तेलुगु अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ इसी हफ्ते गोवा में सात फेरे ले सकते हैं। इन अटकलों के पीछे की मुख्य वजह है अनुपमा के हाल के इंस्टाग्राम पोस्ट। 
विज्ञापन

3 of 7
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96
दरअसल जिस दिन बुमराह की छुट्टी वाली बात बीसीसीआई ने शेयर की थी उसके कुछ दिन के अंदर ही अनुपमा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर डालते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी हॉलीडे टू मी!'  
 

4 of 7
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96
यही नहीं गुरुवार को अनुपमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक और तस्वीर डालते हुए लिखा, 'राजकोट की उड़ान'। उनकी इस पोस्ट से एक बार फिर से दोनो के शादी की अटकलों को बल मिला।

विज्ञापन

5 of 7
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96
वैसे यह पहली बार नहीं है जब बुमराह और अनुपमा का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले 2020 में भी उनका नाम बुमराह के साथ जोड़ा गया था, तब अभिनेत्री ने कहा था कि मैं तो यह भी नहीं जानती की वो कौन है। मैं बस यह जानती हूं कि वह एक क्रिकेटर है। उन्होंने तब पूरे मामले पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

6 of 7
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96
बात करें अनुपमा की तो उन्होंने 2015 में प्रेमम नाम की मूवी से अपना डेब्यू किया था। इसमें अपने अभिनय से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था। इस मूवी के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद से अनुपमा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी कई मूवी में अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan
फिलहाल उनकी और बुमराह की शादी पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है लेकिन अटकलों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपने-अपने क्षेत्र के दोनों प्रतिभाशाली युवा एक-दूसरे के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें