फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए म्यूनिख से लेकर क्राइस्टचर्च तक कब-कब छाया खेल पर आतंक का साया?

Sat, 16 Mar 2019 08:45 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
म्यूनिख से लेकर क्राइस्टचर्च तक
न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई आतंकी हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, हमले में किसी खिलाड़ी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन क्राइस्टचर्च की अल-नूर मस्जिद में हुई गोलीबारी के दौरान बांग्लादेशी क्रिकेट टीम वहीं मौजूद थी।
 
विज्ञापन

2 of 9
क्राइस्टचर्च मस्जिद में घायल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मेहमान टीम को शनिवार 16 मार्च से हेगले ओवल में होने वाले तीसरे टेस्ट में हिस्सा लेना था। बांग्लादेशी टीम नमाज पढ़ने के लिए हेगले पार्क स्थित मस्जिद अल नूर में प्रवेश ही करने वाली थी। नमाज पढ़ने के बाद उसे अभ्यास में हिस्सा लेना था। इस हमले के बाद पूरे खेल जगत सदमें में हैं। इस आतंकी हमले की क्रिकेट जगत ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

3 of 9
christchurch mosque shooting - फोटो : PTI
इस हमले में बांग्लादेशी क्रिकेटर तो बाल-बाल बच गए। वे निशाने पर तो नहीं थे लेकिन तीसरा टेस्ट रद्द होने से खेल पर आतंक का साया तो जरूर मंडराया है। हालांकि, पहले भी कई बार ऐसा हुआ। आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि कब-कब खेल पर छाया आतंक का साया? 
 

4 of 9
म्यूनिख - फोटो : file photo
1972 : म्यूनिख ओलंपिक में  11 इस्राइली खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को नकाबपोश बंदूकधारियों ने बंदी बना लिया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

5 of 9
श्रीलंका में हमला - फोटो : file photo
1987: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा तीन टेस्ट मैच का था लेकिन पहले मैच के बाद कोलंबो में टीम होटल के बाहर बम घटने और 113 लोगों की मौत होने के बाद मेहमान टीम ने अपना दौरा रद्द कर दिया था।  
विज्ञापन

6 of 9
न्यूजीलैंड
2002: न्यूजीलैंड टीम पाक दौरे पर थी। टीम होटल के बाहर बम फटने से 12 लोगों की जानें गईं। खिलाड़ी सुरक्षित रहे लेकिन न्यूजीलैंड बोर्ड ने दौरा रद्द कर दिया। उसके एक साल बाद न्यूजीलैंड टीम पाक दौरे के लिए रवाना हुई थी लेकिन अमेरिका पर 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले के बाद बीच रास्ते से स्वदेश लौट आई। सीरीज रद्द हो गई।  
विज्ञापन

7 of 9
श्रीलंका टीम
2009 : श्रीलंका क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम जा रही थी लेकिन एक दर्जन आतंकवादियों ने टीम बस पर हमला कर दिया। छह श्रीलंकाई खिलाड़ी घायल हो गए थे जबकि बस ड्राइवर मारा गया था। खिलाड़ियों की सुरक्षा में लगे छह पुलिसकर्मियों की जानें भी चली गईं। दो नागरिक भी मारे गए थे। श्रीलंकाई टीम तुरंत स्वदेश लौट गई और उसके बाद से आज तक टीमें पाक आने में असुरक्षित महसूस करती हैं।

8 of 9
टोगा टीम पर हमला
2010: अफ्रीकन नेशंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट में टोगा टीम अंगोला के कैबिंडा प्रांत से रवाना हो रही थी कि अलगाववादियों ने टीम बस पर गोलियां बरसाईं। टीम के सहायक मैनेजर और मीडिया अधिकारी मारे गए थे।
विज्ञापन

9 of 9
christchurch mosque shootings - फोटो : PTI
2019: न्यूजीलैंड दौरे पर तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर बांग्लादेशी टीम नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रही थी। मस्जिद पर बंदूकधारी ने गोलियां बरसा दीं। हमले में 49 लोग मारे गए। खिलाड़ी सुरक्षित रहे लेकिन दौरा रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें