फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेलेंगे केएल राहुल, जानिए क्यों ली है छुट्टी?

Thu, 03 Feb 2022 02:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकेश राहुल ने पहले वनडे के लि भारतीय टीम से छुट्टी ली है। वो दूसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन पहले वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसी वजह से मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल शामिल नहीं होंगे। राहुल ने पहले ही बीसीसीआई को बता दिया था कि इस सीरीज में वो दूसरे मैच से उपलब्ध रहेंगे। राहुल के न होने के बाद धवन या ऋतुराज को रोहित के साथ ओपनिंग करनी थी, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए और अब मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया है। अब पूरी संभावना है कि रोहित के साथ मयंक अग्रवाल पहले वनडे में पारी की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन


राहुल की छुट्टी की बात सामने आने के बाद लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि राहुल ने छुट्टी क्यों ली है और उन्होंने सिर्फ एक मैच की छुट्टी क्यों ली है। अगर राहुल को अफ्रीका दौरे के बाद आराम की जरूत थी तो वो पूरी सीरीज से छुट्टी ले सकते थे, लेकिन उन्होंने एक मैच की छुट्टी क्यों ली है। अब इस बात का जवाब मिल गया है। 

बहन की शादी में शामिल होंगे राहुल
लोकेश राहुल ने अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहले वनडे से छुट्टी ली है। वह फिलहाल शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। बहन की शादी निपटाने के बाद राहुल दूसरे वनडे से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे और दूसरे मैच में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। 29 साल के राहुल ने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि, आथिया शेट्टी के साथ उनके अफेयर के बारे में सब जानते हैं। राहुल भी इसी साल शादी कें बंधन में बंध सकते हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की थी कप्तानी
लोकेश राहुल ने दक्षिण अफ्रीका दौरे में पहले टेस्ट और फिर वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, इन सभी मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। राहुल को भारत की वनडे और टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। रोहित के न रहने पर आगे भी वो टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल में वो पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं और अब लखनऊ की टीम के कप्तान हैं। 

मयंक या वेंकटेश कर सकते हैं ओपनिंग
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच छह फरवरी को है। इस मैच से पहले मयंक अग्रवाल अपना तीन दिन का क्वारैंटीन पूरा कर लेंगे और भारतीय टीम के साथ जुड़ा जाएंगे। ऐसे में रोहित के साथ मयंक भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं तीन दिन क्वारैंटीन में रहने के बाद अगर मयंक प्रैक्टिस की कमी महसूस करते हैं तो भारतीय कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ वेंकटेश अय्यर से भी पारी की शुरुआत करा सकते हैं। 

वेंकटेश भारत की टी-20 टीम का हिस्सा हैं और अहमदाबाद में टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वो आईपीएल में कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत कर चुके हैं और उन्होंने ओपनिंग करते हुए ही पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें