राहुल पिछले कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर का समर्थन मिला था। राहुल पर्थ में टीम के साथी बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ अभ्यास करते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राहुल शुभमन और यशस्वी के साथ अभ्यास कर रहे हैं।