टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन अर्धशतक जमाया। कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में राहुल ने टेस्ट में लगातार छठी फिफ्टी जमाई और अब उनकी निगाहें स्पेशल विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने पर टिक गई है।
राहुल बीमारी के चलते श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट के लिए टीम में उनकी वापसी हुई और उन्होंने 57 रनों की पारी खेली। दुर्भाग्यवश पुजारा के साथ तालमेल की कमी के चलते वे रनआउट हो गए। इससे पहले राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार 5 अर्धशतक ठोंके थे।