भारतीय टीम के ओपनर के एल राहुल बुखार के कारण श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वो टीम के साथ गॉल जाने के बजाय कोलंबो में ही रुक गए हैं। राहुल बुखार की वजह से कोलंबो में रुके हैं, लेकिन टीम के लिए राहत भरी खबर ये है कि सभी टेस्ट नेगेटिव आए हैं।
Batsman KL Rahul presently down with viral fever, advised rest,won't be available for selection for first Test match against Sri Lanka: BCCI pic.twitter.com/15I6Du5aZ3
— ANI (@ANI_news) July 24, 2017
(केएल राहुल को बुखार है, उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है, वो श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे : बीसीसीआई)
हालांकि, कर्णाटक के बल्लेबाज का सोमवार की सुबह गॉल जाना संभव था, लेकिन अब ये स्पष्ट हो गया है कि वो पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। चोट से वापसी करने वाले राहुल इस दौरे पर फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाई थी।
अब ये देखना होगा कि राहुल कितनी जल्दी फिटनेस हासिल करते हैं। उम्मीद की जा रही है कि पहले टेस्ट शिखर धवन के साथ अभिनव मुकुंद को पारी की शुरुआत करते देखा जा सकता है।