फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Captain: राहुल ने बताया धोनी, कोहली और रोहित की कप्तानी का फर्क, जानें किसके बारे में क्या कहा

Thu, 18 May 2023 03:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकेश राहुल ने विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में काफी मैच खेले हैं। उन्होंने बताया कि तीनों कप्तान एक दूसरे से कैसे अलग हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक कार्यक्रम "द रणवीर शो" में खुलकर कुछ विषय पर बात की। अपनी जांघ की सर्जरी के कारण केएल राहुल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप  फाइनल और आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। राहुल ने बताया कि वह अभी तक तीन कप्तानों के साथ खेल चुके हैं जिनकी शैली और खूबियां एक दूसरे से अलग हैं। राहुल ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर धोनी की कप्तानी में शुरु किया था और वह उन्हें अपना मेंटर भी मानते हैं। वहीं, अपने करियर के ज्यादातर मैच विराट कोहली की कप्तानी में खेले हैं। कोहली अंतरराष्ट्रीय और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान भी रह चुके हैं। रोहित की कप्तानी में राहुल ने बतौर उपकप्तान कई मैच खेले हैं। शो में राहुल ने इन्हीं तीन कप्तानों के बारे में बात की।
विज्ञापन


राहुल ने कहा "मैं बहुत महान कप्तानों के नेतृत्व में खेला हूं, जब मैंने खेलना शुरु किया तब धोनी मेरे कप्तान थे, मेरे पहले कप्तान। मैंने देखा है कि धोनी कैसे अपने खिलाड़ियों को संभालते हैं और कितना शांत रहते हैं। जिस तरह वह हर खिलाड़ी के साथ रिश्ता बनाते थे उन्हें समझते थे, वह मैंने उनसे सीखा है। आप समझते हैं आपके बाकी खिलाड़ियों के साथ अच्छे संबंध होने चाहिए, ताकि वह आपका साथ दे सकें, आपके लिए खड़े हो सके।"

विराट के बारे में राहुल ने बताया "वह छह-सात साल भारत के कप्तान रहे और उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने जो हासिल किया वह अद्भुत है,आप आंकड़े देख सकते हैं। जो जोश और जुनून वह टीम में लाते हैं, उन्होंने मापदंड बहुत ऊंचा कर दिया। जिस तरीके से विराट ने टीम के बाकी खिलाड़ियों का नेतृत्व किया, सबको दिखाया कि कैसे महानता हासिल की जा सकती है। विराट ने वो कर के दिखाया और हम सब उनके पीछे चल दिए। हम सभी उनसे प्रेरित हुए जो वो कर रहे थे और हमने अपना बेस्ट देने की कोशिश की। यह ऐसा कुछ है जो विराट ने बनाया है और हर खिलाड़ी को वो ताकत दी है कि केवल मामूली बनकर नहीं रहना है।"
विज्ञापन


जब रोहित की बात आती है तो राहुल ने बताया कि रोहित को अपना काम अच्छे से आता है, वह मैच से पहले पूरी रिसर्च करते हैं। वह खेल को लेकर बहुत सतर्क हैं।

राहुल ने कहा, "रोहित शर्मा बहुत चालाक हैं, अपनी कप्तानी और रणनीतियों को लेकर वह बहुत तेज हैं। मैच से पहले वह सभी प्लान बनाकर रखते हैं। उन्हें हर खिलाड़ी की ताकत और किस परिस्थिति में वो क्या कर सकता है, वह अच्छे से जानते हैं। वह जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी की तकनीक में समस्या है और कहां हमला करना है। वह अपनी रणनीतियों का शानदार इस्तमाल करते हैं और खेल को समझते हैं। यह सभी गुण मैंने इन सभी कप्तानों से सीखे हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें