फैंस को कहा शुक्रिया
सर्जरी सफल होने के बाद राहुल ने हॉस्पिटल से ही अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा "पिछले दो हफ्ते काफी मुश्किल रहे हैं, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं अच्छे तरीके से रिकवर कर रहा हूं। मेरी वापसी का सफर शुरू हो गया है। आपके संदेशों औप प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। जल्द मिलेंगे।"
आईपीएल 2022 में भी सुपरहिट रहे राहुल
केएल राहुल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और इस सीजन भी उनका बल्ला जमकर बोला है। आईपीएल 2022 में राहुल ने तीन शतक लगाए और अपनी टीम को प्लेऑफ में भी पहुंचाया, लेकिन यह टीम एलिमिनेटर मैच से आगे नहीं बढ़ पाई। एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में राहुल को भारत का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वो चोट के चलते बाहर हो गए और ऋषभ पंत को कप्तानी मिली। राहुल अब तक चार मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और सभी में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।