विराट कोहली
- फोटो : social media
भारत ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 87 रन बनाए थे। उस समय नहीं लग रहा था कि भारतीय टीम 150 का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। अंत में कोहली (46 गेंद में नाबाद 77, आठ चौके, चार छक्के) की दमदार पारी की बदौलत छह विकेट पर 156 रन बनाए। कोई भी बल्लेबाज कोहली का साथ नहीं दे पाया, इस पर विराट कहते हैं, 'हम बहुत कम साझेदारी बना पाए, मेरे लिए जरूरी था मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करूं।'