इसके बाद करन ने हार्दिक से उनके क्रश पर बात की। पांड्या ने इस शब्द का अर्थ ही पूछ डाला। जिस पर करन ने उन्हें समझाते हुए बताया कि, 'जब आप किसी को पसंद करते हो, तो क्रश आकर्षण से अधिक होता है, जब आप लगातार उस व्यक्ति के बारे में सोचते है और आप उनसे बात करना चाहते हैं और उनके साथ रहना चाहते हैं|'