फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद अब इस टीम से खेलेंगे राहुल

Mon, 04 Dec 2017 09:15 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
विज्ञापन
के एल राहुल - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट टीम से सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को बाहर बैठाया गया है और तो और उन्हें वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। इस बीच कर्नाटक के इस खिलाड़ी को उनके बोर्ड ने बीसीसीआई से उन्हें मुक्त करने को कहा है। 
विज्ञापन


कर्नाटक क्रिकेट संघ चाहता है कि यदि वो श्रीलंका सीरीज में आगे और नहीं खेलेंगे तो उन्हें मुक्त किया जाए ताकि वो आगामी रणजी ट्रॉफी में अपने स्टेट के लिए क्वार्टर फाइनल में खेल सकें। 

फिलहाल टीम इंडिया में राहुल को मुरली विजय और शिखर धवन से कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं राहुल इस सीरीज में अपने बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं सिर्फ कोलकाता मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 79 रन की पारी खेली थी इसके अलावा वो लगातार फेल रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः पांड्या का खुलासा, जब पोलार्ड ने मुझे सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस को बुलाया

रणजी का क्वार्टर फाइनल 7 दिसंबर से मुंबई और कर्नाटक के बीच खेला जाना है। इस बीच कर्नाटक क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि राहुल मैच से पहले उनके लिए उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें