फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iyer And Rahul Injury: राहुल का एशिया कप खेलना मुश्किल, विश्व कप से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर

Thu, 03 Aug 2023 08:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकेश राहुल का एशिया कप में खेलना मुश्किल है, लेकिन वह विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेल सकते हैं। हालांकि, विश्व कप से पहले श्रेयस अय्यर का पूरी तरह फिट होना मुश्किल है।
 
विज्ञापन
लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों की चोट ने बीसीसीआई और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी फिट हो चुके हैं और टीम इंडिया में वापसी भी कर चुके हैं, लेकिन ऋषभ पंत का इस साल मैदान में लौटना मुश्किल है। भारत के दो और अहम खिलाड़ी लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस भी बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन


लोकेश राहुल विश्व कप से पहले फिट हो सकते हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर का इस टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट होना मुश्किल है। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र के अनुसार पूरी संभावना है कि सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल श्रीलंका में होने वाले एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने में अधिक समय लगेगा, जबकि जहां तक विश्व कप में उनकी भागीदारी का सवाल है तो यह श्रेयस अय्यर के लिए भी मुश्किल हो सकता है।

राहुल ने जांघ की सर्जरी कराई थी जबकि अय्यर ने स्ट्रेस फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए अपनी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी कराई थी। बीसीसीआई के आखिरी अपडेट में इन दोनों की वापसी की तारीख नहीं बताई गई। जहां तक 'खेल में वापसी' की बात है तो इन्हें धीरे-धीरे अपने कार्यभार में बढ़ोतरी करते देखा गया।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया "श्रीलंका में होने वाले एशिया कप में लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर के खेलने की संभावना नहीं है। ये दोनों श्रीलंका के हालातों में मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम को लगता है कि राहुल कम से कम विश्व कप से पहले होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं।"

उन्होंने आगे बताया "अय्यर के मामले में, उन्होंने कौशल प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है, लेकिन अगर भारतीय प्रबंधन 100 प्रतिशत फिट अय्यर को वापस लाने के बारे में सोचता है तो विश्व कप में खेलना उनके लिए कठिन होगा। 50 ओवर के क्रिकेट के विपरीत टी20 वापसी का एक आसान माध्यम है। हम अपनी बात पर अड़े हुए हैं।''

राहुल ने पहले ही अपना कीपिंग अभ्यास शुरू कर दिया है। लेकिन अगले महीने की शुरुआत में भारत के एशिया कप अभियान को देखते हुए, हैमस्ट्रिंग ठीक होने के साथ 50 ओवर तक कीपिंग करना थोड़ा मुश्किल होगा।

राहुल की फिटनेस बड़े संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह नंबर पांच पर भी बल्लेबाजी करेंगे और बीच के ओवरों में उनके बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है। भारतीय टीम प्रबंधन इन दोनों में से कम से कम एक को फिट और विश्व कप के लिए उपलब्ध कराना चाहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें