फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए भरी उड़ान, इंग्लैंड के खिलाफ भी खेलना मुश्किल

Tue, 05 Jan 2021 02:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : instagram
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल मेलबर्न में अभ्यास के दौरान कलाई में चोट लगने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अब राहुल ने भारत के लिए उड़ान भर ली है और रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाएंगे।

 
विज्ञापन

 

इस चोट के कारण उनका इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाली चार मैचों की घरेलू श्रृंखला के शुरुआती मैचों में खेलना भी संदिग्ध है। राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों में नहीं खेले थे। चार मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार से खेला जाएगा।






 
 

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर शनिवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की बाईं कलाई में मोच आ गई।’ इसमें कहा गया है, ‘यह विकेटकीपर बल्लेबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा क्योंकि उन्हें फिर से पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें