फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul Video: खास तरीके से केएल राहुल कर रहे वापसी की तैयारी, नेट्स पर भारत की महान महिला गेंदबाज का किया सामना

Tue, 19 Jul 2022 11:03 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

जर्मनी में सर्जरी कराने के बाद लोकेश राहुल वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नेट्स में भारत की महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का सामना किया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल एनसीए में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वो जर्मनी में सर्जरी कराने के बाद टीम इंडिया में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। राहुल ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास के दौरान झूलन गोस्वामी का सामना किया। झूलन महिला क्रिकेट की सबसे महना गेंदबाजों में से एक हैं। उनके नाम कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। नेट्स में राहुल को उनकी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में झूलन ने पहले राहुल को स्टंप में काफी आगे गेंद की, जिसमें उन्होंने शानदार कवर ड्राइव खेली। इसके बाद झूलन ने अपनी लेंथ में बदलाव करते हुए ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद की, जिसमें राहुल ने बेहतरीन कट शॉट खेला। 

विज्ञापन

लंबे समय बाद वापसी करेंगे राहुल
आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में राहुल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, सीरीज की शुरुआत से पहले ही राहुल ग्रोइन इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद पंत ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। राहुल ने जर्मनी में अपनी सर्जरी कराई और अब वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान वो आयरलैंड सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच भी नहीं खेल पाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में भी राहुल को मौका नहीं दिया गया है। 

राहुल आखिरी बार मैदान में आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मैच में नजर आए थे। इस मैच में उनकी टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और यहीं से लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2022 से बाहर हो गई थी। राहुल की कप्तानी में टीम ने अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, दूसरी नई टीम गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खिताब जीता। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल सकते हैं राहुल
केएल राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है, लेकिन अभी भी उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। अगर वो मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट होते हैं और नेट्स में अच्छी लय में दिखते हैं, तभी उनको टीम में शामिल किया जाएगा। यह सीरीज 29 जुलाई से शुरू हो रही है। ऐसे में राहुल के पास अभी भी लय में लौटने और फिट होने के लिए 10 दिन का समय है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें