कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नीति के तहत केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा को इस टूर्नामेंट के लिए कर्नाटक टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का निर्देश दिया है।
मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में उतरेगी टीम
कर्नाटक को ग्रुप ए में झारखंड, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, त्रिपुरा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ रखा गया है। टीम अपने लीग मैच अहमदाबाद में खेलेगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट में टीम के नहीं पहुंचने के बावजूद मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाए रखा गया है। करुण नायर उपकप्तान हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम:
मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, आर स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, वैशाख विजयकुमार, एल मनवंत कुमार, श्रीशा एस अचार, अभिलाष शेट्टी, बीआर शरत, हर्षित धरमानी, ध्रुव प्रभाकर, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा।