बेहतरीन रंग में नजर आ रहे केएल राहुल का बल्ला एक बार फिर बोला। टीम जब-जब मुश्किल में होती है बेंगलुरु का यह बल्लेबाज तुरंत सामने आता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वन-डे में एक बार फिर भारत टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा। शुरुआत खराब रही, महज 62 रन पर टॉप के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, लेकिन नए रोल में नई जिम्मेदारियां संभालते हुए राहुल ने पांचवें क्रम पर शतक जड़ दिया। पहले श्रेयस अय्यर के साथ पारी को संभाला फिर मनीष पांडे के साथ साझेदारी की। यह राहुल का खेल ही था कि भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर्स में सात विकेट के नुकसान पर 296 रन बना पाई। अपनी शतकीय पारी के दौरान राहुल ने बंपर रिकॉर्ड्स तोड़े। बतौर विकेटरकीपर वह कर दिखाया, जिसके धोनी आसपास भी नहीं।