फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul-Athiya Shetty: 'हर गुजरते साल के साथ मैं तुम्हें और..', अथिया के जन्मदिन पर राहुल का रोमांटिक पोस्ट

Wed, 05 Nov 2025 05:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को पत्नी अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर रोमांटिक पोस्ट साझा कर बधाई दी।
विज्ञापन
केएल राहुल अथिया शेट्टी - फोटो : kl rahul-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को पत्नी अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर रोमांटिक पोस्ट किया और उन्हें बधाई दीं। उन्होंने अथिया के तीन तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। केएल ने लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, पत्नी, प्रेमी, स्ट्रेसबॉल, नासमझ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं हर गुजरते साल के साथ आपसे और अधिक प्यार करता हूं अथिया शेट्टी।' उनके इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया और अब सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन


अथिया और राहुल बेटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
इसी साल माता-पिता बने अथिया-राहुल
इसी साल अथिया और राहुल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 24 मार्च को फिल्म अभिनेत्री अथिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी कि उन्होंने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। उस वक्त राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे। 
विज्ञापन

अथिया शेट्टी-केएल राहुल - फोटो : instagram
2023 में हुई थी शादी 
राहुल और अथिया चार साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 2023 में इन दोनों की शादी हुई थी। अथिया बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें