फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul-Athiya Shetty: केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर गूंजेगी किलकारी, स्टार खिलाड़ी ने खुद दी जानकारी

Fri, 08 Nov 2024 05:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
kl rahul Athiya - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट खेलते दिख रहे हैं। इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। राहुल ने इसकी जानकारी अपने इंस्टा हैंडल से साझा की।
विज्ञापन

कैसे शुरू हुई केएल और अथिया की लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों में दोस्ती हो गई। साथ वक्त बिताने के दौरान केएल राहुल और अथिया की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। 2019 में अथिया और केएल राहुल सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गए। रिलेशनशिप में आने के बाद लगभग डेढ़ साल तक राहुल और अथिया ने अपना रिश्ता छुपाए रखा। इस दौरान न तो वह एक साथ कभी नजर आए और न ही कोई तस्वीर साथ में पोस्ट की। लगभग तीन साल के रिलेशनशिप के बाद 23 जनवरी 2023 को केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

खराब फॉर्म से गुजर रहे केएल
बात करें केएल राहुल के मौजूदा प्रदर्शन की तो, वह इस वक्त खराब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 10 रन बनाए। इससे पहले वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते दिखे थे। गलूरू टेस्ट में शून्य और 12 रन की पारियों के बाद राहुल को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था। अब फैंस को उनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें