फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKRvsRPS: राहुल त्रिपाठी ने पुणे के लिए जड़ा सबसे तेज अर्धशतक और भी बने रिकॉर्ड ...

Thu, 04 May 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
कोलकाता और पुणे के बीच बुधवार को खेले गए मैच में पुणे ने केकेआर को 4 विकेट से मात दी। इस मैच के सुपर हीरो रहे राहुल त्रिपाठी। त्रिपाठी ने 52 गेंद में 93 रन की पारी खेलकर पुणे को जीत दिला दी। उनके अलावा सुपरजायंट का और कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका। इस दौरान वह पुणे की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। 
विज्ञापन


राहुल त्रिपाठी ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में पुणे के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले पुणे की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज था। रहाणे ने पुणे की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। 

पुणे की तरफ से कोलकाता के खिलाफ बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए दो टॉप स्कोर का औसत 6.64 था। (राहुल त्रिपाठी 93, बेन स्टोक्स 14)। आईपीएल इतिहास में इससे बेहतर केवल 5 प्रदर्शन हैं जिनमें दो बल्लेबाजों का औसत ज्यादा है। 
विज्ञापन


त्रिपाठी ने अपनी 93 रन का पारी में 9 चौके और 7 छक्के जड़े। 7 छक्के पुणे के किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे छक्कों की सबसे ज्यादा संख्या है। बेन स्टोक्स ने गुजरात के खिलाफ अपनी नाबाद 103 रनों की पारी के दौरान 6 छक्के जड़े थे। 

राहुल त्रिपाठी ने अपनी पारी के 93 रनों में से 78 रन केवल बाउंड्री की मदद से बनाए। यह इस सीजन खेली गई 75 या उससे ज्यादा रनों की पारी का सबसे बेहतरीन बाउंड्री पर्सेंटेज है। 
विज्ञापन

एक ही मैच में बनाए टीम के लिए तीन नए बैटिंग रिकॉर्ड

PUNE, IPL - फोटो : PTI
आरपीएस के बल्लेबाजों ने एक ही मैच में अपनी टीम के तीन नए बल्लेबाजी रिकॉर्ड कायम किए। पुणे ने 4.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। ये आईपीएल में उनकी टीम के सबसे तेज 50 रन हैं। इसके बाद पुण ने 6 ओवर के पावर प्ले में 74 रन बनाए। यह भी पावर प्ले में उनका सर्वाधिक स्कोर है। इसके बाद उन्होंने 10.3 ओवर में सौ रन भी पूरे किए। यह भी पुणे के लिए सबसे तेज 100 रन हैं। 

जयदेव उनदकट ने अपने पहले ओवर में केकेआर के ओपनर सुनील नरेन का कैच फॉलो थ्रू पर लपक लिया। यह दसवें सीजन में दूसरा मौका है जब उनदकट ने किसी बल्लेबाज को फॉलो-थ्रू में कैच कर वापस पवेलियन भेजा। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को इस तरह आउट किया था। 

आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले गए 41 मैचों में केवल 6 ओवर मेडन फेंके गए हैं। जिनमें से तीन राइजिंग पुणे सुपर जायंट के गेंदबाजों के नाम हैं। जयदेव उनदकट से पहले बेन स्टोक्स और लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल-10 में मेडन ओवर कर चुके हैं। 

केकेआर के बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन पुणे के खिलाफ हिट विकेट आउट हो गए। वह आईपीएल में इस तरह आउट होने वाले नौवें बल्लेबाज हैं। 

कोलकाता के बल्लेबाज कोलिन डि ग्रैंडहोम ने पुणे के खिलाफ 19 गेंद में 36 रन बनाए। इस दौरान वह लगातार 17 गेंद में रन बनाने में कामयाब रहे। 

दो सीजन में खेले गए चार मैचों में यह पुणे की केकेआर के खिलाफ पहली जीत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें