फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरडेविल्स ने केकेआर को 52 रन से हराया

Sun, 14 Oct 2012 01:29 AM IST
सेंचुरियन/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स ने ‘मैन ऑफ द मैच’ इरफान पठान की बेहतरीन गेंदबाजी से कोलकाता नाइटराइडर्स को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 ग्रुप ‘ए’ मैच में 52 रन से हराया। 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 24 रन पर गंवा दिए।
विज्ञापन


कप्तान गौतम गंभीर और ब्रैंडन मैककुलम खाता भी नहीं खेल सके जबकि जाक कालिस भी खाता खोले बिना अंगुली में लगी चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गए। वह बाद में बल्लेबाजी के लिए मैदान में नहीं उतरे। ओपनर मनविंदर बिस्ला एक रन बनाकर आउट हुए। नतीजतन, कोलकाता टीम ओवर में सात विकेट पर 108 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए मनोज तिवारी (33) और  रजत भाटिया ने 26 रन बनाए।

दिल्ली के लिए मीडियम पेसर इरफान पठान, उमेश यादव और मोर्कल ने दो-दो विकेट झटके। इससे पहले, दिल्ली को कप्तान महेला जयवर्धने (21) और वीरेंद्र सहवाग (22) की जोड़ी ने 5.1 ओवर में 36 रन देकर तेज शुरुआत दी। केविन पीटरसन सिर्फ 14 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। चौथे विकेट के लिए उन्मुक्त चंद ने रोस टेलर के साथ 40 गेंदों में 63 रन की शानदार साझेदारी की। उन्मुक्त ने 27 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों के साथ 40 जबकि टेलर ने 24 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों के साथ 36 रन की पारी खेली। कोलकाता के लिए स्पिनर सुनील नारायन ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें