फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR Playing 11: क्या फिर ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करेगी केकेआर? राजस्थान टीम में बदलाव की संभावना कम

Sat, 18 Apr 2026 08:53 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

KKR vs RR Playing 11 Today Prediction: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। केकेआर की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है और अब उसका सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है।
विज्ञापन
केकेआर बनाम राजस्थान - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर जीत के लिए तरस रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को आईपीएल के मैच में लय वापस पाने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक रॉयल्स और खराब फॉर्म से परेशान केकेआर के बीच यह मुकाबला होगा। राजस्थान ने लगातार चार जीत दर्ज की लेकिन पिछले मैच में उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया। वहीं, केकेआर छह मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

टीम रणनीति पर उठ रहे सवाल
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर कई मौकों पर जीत के करीब पहुंचकर हार गई है जिससे टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश में धुलने से उसे एकमात्र अंक मिला है। केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोटों के कारण बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना अभी तक आएनहीं हैं। रहाणे और मुख्य कोच अभिषेक नायर के कई फैसले भी विवादित रहे हैं। चयन से जुड़े फैसलों और मैच प्रबंधन पर अंगुली उठी हैं।

संजोयन में बदलाव का जोखिम लेगी केकेआर?
केकेआर ने पिछले दो मैचों में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया था। केकेआर ने पिछले मैच में फिन एलेन की जगह टिम सीफर्ट को पहली बार मौका दिया था, लेकिन सीफर्ट भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इस बात की संभावना कम है कि केकेआर की टीम राजस्थान के खिलाफ कोई बड़ा बदलाव करेगी। ऐसे में एक बार फिर सीफर्ट और रहाणे पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। 

वापसी करने उतरेगी राजस्थान 
दूसरी ओर राजस्थान के विजय रथ पर सनराइजर्स ने विराम लगा दिया था। उसके शीर्ष बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, लुआन ड्रि प्रिटोरियस और रियान पराग दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके थे। इस कमजोरी से टीम को पार पाना होगा।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे। 
विज्ञापन

हम यहां आपको राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच 19 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।

राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें