फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR: प्लेऑफ की उम्मीदों को बल देने उतरेगा केकेआर, सामने होगी रॉयल्स की चुनौती; सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

Sun, 04 May 2025 12:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

KKR vs RR Playing 11 Today Prediction : राजस्थान रॉयल्स का अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। उसकी टीम ने अपने पिछले सात मैचों में केवल एक जीत हासिल की है जिससे उसकी नीलामी के दौरान अपनाई गई रणनीति की खामियां भी उजागर हो गई हैं।
विज्ञापन
कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का रविवार को राजस्थान रॉयल्स से सामना होगा तो उसका लक्ष्य जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बल देना होगा। केकेआर को अब लीग चरण के चार मैच खेलने हैं। अगर टीम सभी मुकाबले जीतती है तो उसके खाते में 17 अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष चार में आसानी से शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन

कोलकाता को रहना होगा सावधान
केकेआर को इन चार मैच में से दो मैच घरेलू मैदान पर खेलने हैं। वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने के बाद बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगा। इसके अलावा उसे 10 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (17 मई) के खिलाफ उनके मैदान पर मैच खेलने हैं। सनराइजर्स की टीम अपना उत्साह को चुकी है लेकिन बेंगलुरु की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और ऐसे में कोलकाता का अंतिम मुकाबला बेहद रोचक होने की संभावना है।

लेकिन यह अभी बाद की बात है और केकेआर को अभी अपना ध्यान घरेलू मैदान पर होने वाले दो मैच पर केंद्रित करना होगा। राजस्थान और चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं और ऐसे में वे बिना किसी खास दबाव के मैदान पर उतरेंगी जिससे निपटना केकेआर के लिए आसान नहीं होगा।

घरेलू मैदान पर करना होगा अच्छा प्रदर्शन
केकेआर की बड़ी चिंता घरेलू मैदान पर उनका खराब प्रदर्शन है। ईडेन गार्डंस कभी उनका गढ़ हुआ करता था, लेकिन इस बार उसने अभी तक पांच मैचों में से केवल एक जीत हासिल की है जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था। केकेआर के स्पिनर यहां की असमान उछाल से सामंजस्य से बिठाने में नाकाम रहे हैं जबकि उसके बल्लेबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसकी बल्लेबाजी में आक्रामकता की कमी दिख रही है जिसके दम पर उसकी टीम ने पिछले साल खिताब जीता था।

रिंकू और वेंकटेश पर रहेंगी नजरें
पिछले सत्र में सुर्खियां बटोरने वाले फिनिशर रिंकू सिंह आठ पारियों में सिर्फ 169 रन बना पाए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सात पारियों में 137.50 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। लेकिन केकेआर को सबसे ज्यादा निराश वेंकटेश अय्यर ने किया है जिन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 23.75 करोड रुपए में खरीद कर उप कप्तान नियुक्त किया था। वेंकटेश ने 10 मैचों में केवल 142 रन बनाए हैं।

कप्तान अजिंक्य रहाणे इस सत्र में केकेआर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन वह क्षेत्ररक्षण के दौरान हाथ में लगी चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं ठीक हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं और उम्मीद है कि मैं रविवार को मैच खेलूंगा।

वैभव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
राजस्थान रॉयल्स का अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। उसकी टीम ने अपने पिछले सात मैचों में केवल एक जीत हासिल की है जिससे उसकी नीलामी के दौरान अपनाई गई रणनीति की खामियां भी उजागर हो गई हैं। आईपीएल की नई सनसनी 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर शतक लगाकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचा था लेकिन उनसे हर समय इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
राजस्थान रॉयल्स:
रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, क्वेन मफाका, वानिंदु हसारंगा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, संजू सैमसन।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन

आइए जानते हैं कोलकाता बनाम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 04 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।

कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला जाएगा।

कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा। 

कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
कोलकाता बनम राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें