फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB: कोलकाता के खिलाफ जमकर गरजा विराट कोहली का बल्ला, इस मामले में की रोहित शर्मा और शिखर धवन की बराबरी

Sat, 30 Mar 2024 12:08 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

विराट कोहली ने इस मैच में 59 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। इस मैच में वह नाबाद रहे। केकेआर के खिलाफ यह उनका सातवां 50+ स्कोर था। अब उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और शिखर धवन की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए कोलकाता के खिलाफ 83 रन की धुआंधार पारी खेली। इस विस्फोटक प्रदर्शन के साथ उन्होंने तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। दिलचस्प बात यह है कि किंग कोहली ने एक मामले में रोहित शर्मा और शिखर धवन की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन


कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। केकेआर ने इस मैच में जीत के साथ आरसीबी के खिलाफ अपने जीत के रथ को बरकरार रखा। आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ 2015 में आखिरी जीत हासिल की थी। घरेूल मैदान पर केकेआर ने अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखा। कोलकाता ने इस जीत के साथ विराट कोहली की विस्फोटक पारी पर पानी फेर दिया।

केकेआर के खिलाफ सात पारियों में बनाया 50+ स्कोर
विराट कोहली ने इस मैच में 59 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। इस मैच में वह नाबाद रहे। केकेआर के खिलाफ यह उनका सातवां 50+ स्कोर था। अब उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और शिखर धवन की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने सात-सात बार केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 50+ स्कोर बनाया। वहीं, इस मामले में डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना संयुक्त रूप से पहले नंबर पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन


विराट के नाम सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
आईपीएल में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के ही पूर्व सलामी  बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था। गेल ने आरसीबी के लिए 85 मैच खेले और इस दौरान उनके बल्ले से 239 छक्के निकले। हालांकि, विराट कोहली ने 240 मैचों में 241* छक्के लगा लिए हैं। गेल अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  तीसरे नंबर पर इसी टीम के लिए खेलने वाले एबी डिविलियर्स का नाम है जिन्होंने आरसीबी के लिए 156 मैचों में 238 छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें