बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पहले फेज में बेहतरीन फॉर्म में थे। दूसरे फेज में टीम को जॉइन करने से पहले भी उन्होंने शतक लगाया था। पहले फेज में कोलकाता के खिलाफ उन्होंने नाबाद 76 रन की मैच जिताने वाली पारी खेली थी। वे अच्छे पॉइंट्स दिला सकते हैं।
फैंटेसी टीम में पांच बल्लेबाजों को रखा जा सकता है। इनमें बैंगलोर के विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और ग्लेन मैक्सवेल को रख सकते हैं। तीनों ही पहले फेज में बेहतरीन फॉर्म में थे। कोलकाता की ओर से शुभमन गिल को रख सकते हैं। वहीं, राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा में से किसी एक को रखा जा सकता है।
ऑलराउंडर्स की श्रेणी में कोलकाता का पलड़ा भारी है। बैंगलोर से वानिंदु हसारंगा अगर खेलते हैं, तो उन्हें रखना फायदेमंद हो सकता है। वे सधी हुई गेंदबाजी के साथ-साथ विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वहीं, कोलकाता से सुनील नरेन और आंद्रे रसेल में से किसी एक को रखा जा सकता है।
हर्षल पटेल फिलहाल लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पहले फेज में लगभग हर मैच में विकेट लिए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और युजवेंद्र चहल में से किसी एक स्पिनर को चुना जा सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा, टिम साउदी और काइल जेमिसन में से कोई एक तेज गेंदबाज भी महत्वपूर्ण अंक दिला सकता है।
दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर के किसी बल्लेबाज को कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं, किसी ऑलराउंडर को अपनी फैंटेसी-11 का उपकप्तान बना सकते हैं।
- विकेटकीपर: एबी डिविलियर्स
- बल्लेबाज: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, शुभमन गिल और नीतीश राणा/राहुल त्रिपाठी
- ऑलराउंडर: वानिंदु हसारंगा, सुनील नरेन/आंद्रे रसेल
- गेंदबाज: हर्षल पटेल, वरुण चक्रवर्ती/युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा/काइल जेमिसन