फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs PBKS Playing 11: दो हार के बाद क्या केकेआर करेगी टीम में बदलाव? पंजाब की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर

Mon, 06 Apr 2026 04:45 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Playing 11 Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फॉर्म में चल रहे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस दौरान उसकी नजरें जीत के साथ मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग सत्र में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम ने लगातार दो मैच गंवाए हैं। केकेआर की टीम गेंदबाजों की चोट से जूझ रही है, लेकिन टीम की असली समस्या खराब रणनीति है। केकेआर की टीम कागजों में मजबूत नजर आ रही है, लेकिन उसकी रणनीति कारगार नहीं रही है जिस कारण टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


केकेआर का सामना अब पंजाब किंग्स से है जिसने अपने शुरुआत दोनों मुकाबले जीते हैं। पंजाब की कप्तानी उसी श्रेयस अय्यर के पास है जिन्होंने केकेआर को 2024 में अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया था। टीम को श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करने का भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। टी20 में खराब फॉर्म में होने के बावजूद कप्तान के तौर पर लाए गए अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक रन बनाकर कुछ हद तक आलोचकों को चुप करा दिया लेकिन चंद्रकांत पंडित की जगह अभिषेक नायर को मुख्य कोच बनाने जैसे टीम के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं।

केकेआर की रणनीति पर क्यों उठ रहे सवाल
  • केकेआर की उलझी हुई रणनीति टीम संयोजन में साफ नजर आती है। न्यूजीलैंड के तीन शीर्ष खिलाड़ियों फिन एलेन, टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र के टीम में होने के बावजूद नाइट राइडर्स की टीम उनका सही इस्तेमाल करने में नाकाम रही है।
  • इनमें से सिर्फ एलेन को मौका मिला है, जबकि पिछले टी20 विश्व कप में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सीफर्ट और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र बेंच पर ही बैठे हैं।
  • इसके बजाय नाइट राइडर्स ने कमजोर प्रदर्शन के बावजूद सुनील नरेन को प्लेइंग-11 में बनाए रखा है जो 2012 से फ्रेंचाइजी के नियमित खिलाड़ी हैं।
  • ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के शामिल होने से स्थिति और मुश्किल हो गई है जिन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी करने से रोक दिया है। इससे टीम में दो विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जो पूरी तरह से योगदान नहीं दे पा रहे हैं।
  • इसके अलावा रोवमैन पावेल भी बाहर हैं जिससे टीम के चयन फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं।

केकेआर के बल्लेबाजों ने किया है निराश
केकेआर की गेंदबाजी चिंता का विषय थी लेकिन बल्लेबाजों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। रहाणे के सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरने से मिले-जुले नतीजे मिले हैं लेकिन पांचवें नंबर के बाद बल्लेबाज क्रम कमजोर दिख रहा है। निचले मध्य क्रम में रमनदीप सिंह और अनुकूल रॉय तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे हैं, जबकि नरेन को आठवें नंबर पर भेजना रणनीति में कमजोरी को दर्शाता है।

संतुलित दिख रही है पंजाब की टीम
अय्यर की अगुआई में पंजाब ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। युवा कूपर कोनोली ने दो मैच में 108 रन बनाकर तीसरे नंबर पर प्रभावित किया है, जबकि प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है। अय्यर ने बीच के ओवरों में भरोसे के साथ बल्लेबाजी की है। अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाख की मौजूदगी में गेंदबाजी इकाई संतुलित लग रही है, जबकि अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आक्रमण को मजबूत करते हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन

हम यहां आपको केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच छह अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा।

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें