फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs PBKS Live Streaming: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी केकेआर, पंजाब से भिड़ंत, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Fri, 01 Apr 2022 03:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का आठवां मुकाबला आज खेला जाएगा। इस दौरान पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। पंजाब के लिए यह सीजन का दूसरा जबकि कोलकाता के लिए तीसरा मैच होगा।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव प्रसारण - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का आठवां मुकाबला आज खेला जाएगा। इस दौरान पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। पंजाब के लिए यह सीजन का दूसरा जबकि कोलकाता के लिए तीसरा मैच होगा। मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली किंग्स जहां अपना विजय रथ जारी रखते हुए दूसरा मैच खेलने उतरेगी तो वहीं श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में केकेआर की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। ऐसे में दोनों के बीच एक जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

विज्ञापन

कब होगा पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला? 

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार यानी एक अप्रैल को मैच खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा पंजाब और कोलकाता के बीच मैच?

पंजाब और कोलकाता के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगी पंजाब और केकेआर की भिड़ंत?

पंजाब और केकेआर मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

पंजाब और केकेआर मैच के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

आईपीएल के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।        
विज्ञापन

संभावित एकादश

पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टन, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, कगिसो रबाडा

कोलकाता नाइट राइडर्स
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें