फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs CSK Playing 11: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी धोनी की टीम, कोलकाता से मुकाबला; जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 23 Apr 2023 01:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

KKR vs CSK Playing 11 Prediction Today Match : महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने पिछले दोनों मैच जीते हैं और उसका लक्ष्य यहां लगातार तीसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और नीतीश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 33वें मुकाबले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना दो बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। दोनों टीमों कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी। लगातार तीन मैचों में हार से मुश्किल में फंसी कोलकाता की टीम को चेन्नई खिलाफ रविवार (23 अप्रैल) को जीत दर्ज करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने पिछले दोनों मैच जीते हैं और उसका लक्ष्य यहां लगातार तीसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना होगा। उसने पिछले दो मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है। चेन्नई की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

जडेजा तीन विकेट ले चुके हैं - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद ने हराया
कोलकाता के अभी छह मैचों में चार अंक हैं। उसकी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन पिछले तीन मैचों में उसे सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इन तीनों टीम में से दिल्ली और हैदराबाद इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं जबकि मुंबई ने पिछले कुछ मैचों में ही वापसी की है।

दिल्ली के खिलाफ मिली थी कोलकाता को हार
दिल्ली ने लगातार पांच मैच हारने के बाद केकेआर को हराकर मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। केकेआर को पिछले तीनों मैचों में बल्लेबाजों की सामूहिक नाकामी के कारण पराजय झेलनी पड़ी क्योंकि इस बीच उसके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने 67 गेंदों पर रन नहीं बनाए और उसकी पूरी टीम 127 रन पर आउट हो गई थी।

कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
जेसन रॉय और लिटन दास पर नजर
कोलकाता को अब जल्द ही अपने प्रदर्शन में सुधार करके वापसी करनी होगी क्योंकि अब किसी भी तरह की ढिलाई बरतना टीम को महंगा पड़ सकता है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने पिछले मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन उनके साथी बांग्लादेश के लिटन दास नहीं चल पाए थे। ऐसे में नारायण जगदीशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रखकर गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइटराइडर्स:
जेसन रॉय, एन जगदीशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर / सुयश शर्मा, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दूल ठाकुर, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडू/मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें