फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: IPL स्टार वरुण चक्रवर्ती ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, कोरोना ने करवाया लंबा इंतजार

Sun, 13 Dec 2020 08:30 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 4
वरुण चक्रवर्ती ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी - फोटो : social media
आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर के साथ सात फेरे लिए। चक्रवर्ती ने चेन्नई में अपने करीबी लोगों की मौजदूगी में शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 
 

विज्ञापन

2 of 4
वरुण चक्रवर्ती ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी - फोटो : social media
बता दें कि वरुण चक्रवर्ती की शादी इससे पहले हो गई होती लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। लॉकडाउन के दौरान ले दोनों अलग अलग शहरों में थे। वरुण चेन्नई में फंसे थे, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड नेहा मुंबई में फंसी थी। इसी वजह से तब शादी को स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : @IPL
बता दें कि आईपीएल 2020 में शानादार गेंदबाजी के कारण चक्रवर्ती को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी-20 टीम में शामिल किया गया, लेकिन चोटिल होने के बाद उन्हें टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया। चक्रवर्ती की जगह टी नटराजन को टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

4 of 4
वरुण चक्रवर्ती ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी - फोटो : social media
गौरतलब हो कि वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2020 में पांच विकेट झटके थे। इसके साथ ही चक्रवर्ती ने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी दो बार अपना शिकार बनाया था। बता दें कि इस वीडियो में चक्रवर्ती और उनकी पत्नी दोनों बैट बॉल खेल रहे हैं। इस दौरान चक्रवर्ती ने मंडप में बीवी बनी गर्लफ्रेंड का कैच पकड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें