फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेआर के जख्मों पर नमक: कप्तान मॉर्गन पर भी ठोका गया 12 लाख का जुर्माना

Thu, 22 Apr 2021 11:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पहली बार धीमी ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना
  • दूसरे मैच में कप्तान के लिए जुर्माना दोगुना (24 लाख रुपये) है
  • तीसरी बार कप्तान को 30 लाख रुपये और एक मैच का प्रतिबंध
विज्ञापन
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। सीएसके से मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


आईपीएल ने बयान में कहा, 'कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के आरोपी पाए गए। टीम का आईपीएल आचार संहिता के तहत इस सत्र का यह धीमी ओवर गति से जुड़ा पहला मामला है इसलिए 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।'

आईपीएल के संशोधित नियमों के अनुसार धीमी ओवर गति के पहले मामले में टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया जाता है। अगली बार इस तरह की गलती दोहराने पर एक मैच के लिए निलंबित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


आईपीएल के दिशानिर्देशों के अनुसार, टीम के कप्तान को धीमी ओवर रेट के लिए पहले मैच में 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरे मैच में, जुर्माना दोगुना (24 लाख रुपये) है, जबकि प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक सदस्य पर मैच फीस का 25 प्रतिशत या 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा (जो भी कम हो)

जब सीजन में तीसरी बार अपराध किया जाता है, तो कप्तान को 30 लाख रुपये का शुल्क देना होगा और एक मैच का प्रतिबंध भी झेलना पड़ेगा, जबकि प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। या मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो)

सीएसके ने फाफ डुप्लेसिस के नाबाद 95 रन और दीपक चाहर के चार विकेट की मदद से बुधवार की रात को केकेआर पर 18 रन से जीत दर्ज की थी। इस बड़े स्कोर वाले मैच में सीएसके ने तीन विकेट पर 220 रन बनाए, इसके जवाब में केकेआर 202 रन पर आउट हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें