फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक कैलिस पर गिरी गाज, IPL 2019 में टॉप-4 में नहीं पहुंच पाई थी कोलकाता नाइटराइडर्स

Mon, 15 Jul 2019 09:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जैक कैलिस - फोटो : getty
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग में दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस साल के टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन के कारण रविवार को अपने मुख्य कोच जैक कैलिस और सहायक कोच साइमन कैटिच को उनके पदों से हटा दिया। टीम ने हालांकि कप्तान दिनेश कार्तिक के भविष्य को लेकर फैसला नहीं किया है जो कि भारतीय विश्व कप टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन


केकेआर की टीम इस साल पांचवें स्थान पर रही थी। यह चार सत्र में पहला अवसर है जबकि उसकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। केकेआर की वेबसाइट पर सीईओ वेंकी मैसूर के हवाले से कहा गया है, ‘जैक कैलिस केकेआर परिवार का अहम हिस्सा थे और हमेशा रहेंगे। हम जैक के साथ काम करने के दूसरे तरीके तलाश करेंगे।’ कैलिस 2011 में एक खिलाड़ी के तौर पर केकेआर से जुड़े थे और इसके बाद 2015 में उन्हें टीम का मुख्य कोच बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें