आईपीएल-8 शुरू होने में अब महज चंद रोज ही रह गए हैं लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले विवादों ने इंडियन प्रीमियर लीग को अभी से चर्चा मिलना शुरू हो गया है।
गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स अपने मैच जीताऊ ऑफ स्पिनर सुनील नारायन के प्रतिबंध मुद्दे पर बीसीसीआई के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गई है। नारायन पर पिछले साल चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में उनकी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण बीसीसीआई प्रायोजित किसी भी टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया था।
गेंदबाजी पर प्रतिबंध के कारण नारायन चैंपियंस लीग का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेल सके थे। कोलकाता की टीम को इससे बड़ा नुकसान हुआ और टीम 8 विकेट से मुकाबला हार गई। नारायन करिश्माई गेंदबाज होने के साथ-साथ बेहद चतुर गेंदबाज भी माने जाते हैं और अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान कर अपनी टीम की जीत का रास्ता बनाते हैं। कोलकाता को आईपीएल चैंपियन बनवाने में नारायन का अहम योगदान रहा है।
आईसीसी के परिणाम को भी नहीं मान रही BCCI
बीसीसीआई की ओर से सुनील नारायन को गेंदबाजी के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर में भारत दौरे के लिए घोषित टीम में भी नहीं रखा, साथ ही उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम शामिल नहीं किया गया। बाद में उन्होंने अपने एक्शन में काफी सुधार किया और आईसीसी की ओर से आयोजित बॉयोमैकेनिकल टेस्ट को सफलतापूर्वक पास भी कर लिया था।
हालांकि नारायन के मामले में आईसीसी की ओर से किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में उनका परीक्षण नहीं किया गया था। वह जिस टूर्नामेंट में गेंदबाजी के लिए प्रतिबंधित किए गए थे उसका संचालन बीसीसीआई की ओर से किया जाता है। बीसीसीआई नियमों के मुताबिक अगर वह दूसरी बार परीक्षण के लिए बुलाए जाते हैं तो उन पर बीसीसीआई के टूर्नामेंट में खेलने पर बैन लग जाएगा।
अंग्रेजी अखबार, मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, बीसीसीआई ने आईसीसी की रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया है और इस ऑफ स्पिनर को चेन्नई में श्रीरामचंद्र यूनिवर्सिटी में फिर से टेस्ट देने के लिए आना पड़ सकता है। हालांकि सूत्र यह भी बता रहे हैं कि कोलकाता बीसीसीआई के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट भी जा सकता है। साथ ही अगर सुनील पर आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिलती है तो कोलकाता की टीम इस टूर्नामेंट से हट जाएगी।
इस बीच कोलकाता की टीम में जोहान बोथा और अजहर महमूद क्रिस लेन और जेम्स नीशाम की जगह रखा गया है। नीशाम अपनी पीठ में दर्द के कारण आईपीएल से हट गए हैं। लेन भी अपनी चोट के कारण ही टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं।
Delighted to welcome @johan_botha & @AzharMahmood11 to the @KKRiders family. Great additions.— Venky Mysore (@VenkyMysore) 29-मार्च-2015