फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR बनेगा आईपीएल चैंपियन, इस खिलाड़ी को है भरोसा

Mon, 10 Apr 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन को इस बात का पूरा भरोसा है कि उनकी टीम इस बार आईपीएल  खिताब अपने नाम करेगी। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भाग लेने के बाद वह भारत के लिए रवाना हो गए हैं। आशा की जा रही है कि शाकिब गुजरात लॉयंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


शाकिब का मानना है कि उनकी टीम सबसे संतुलित है। अगर आप केकेआर की गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर नजर डालें तो आपको मालूम होगा कि हमारे दोनों ही पहलू मजबूत नजर आते हैं।  इडेन गार्डन की पिच के बारे में शाकिब कहते हैं यदि पिच पर थोड़ी घास छोड़ी जाए और स्पिनर्स को पिच से थोड़ी मदद मिले तो भी हमारे स्पिनर्स विरोधी टीम को चित्त कर सकते हैं। लेकिन पिच पर घास होने का फायदा हमारे तेज गेंदबाजों के साथ-साथ टीम को भी मिलेगा।   

शाकिफ फिहलाह अच्छे फॉर्म में हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी-20 में 38 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी और अपने कप्तान मशरफे मुर्तजा की अंतरराष्ट्रीय टी-20 से विजय विदाई दी थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दसवें सीजन की शुरुआत केकेआर ने गुजरात के खिलाफ दस विकेट की शानदार जीत से किया था। लेकिन दूसरे मैच में उसे मुंबई इंडियन ने 4 विकेट मात दी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें