वहीं, ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाये ने भारत में कोरोना मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया और दावा किया कि आस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर यह फैसला ले सकते हैं ।
टाये ने कहा कि उनके गृहनगर पर्थ में भारत से जाने वालों के पृथकवास के बढ़ते मामलों के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। टाये ने रॉयल्स के लिए अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है और उन्हें एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
टाये ने सोमवार को दोहा से ‘सेन रेडियो’ से कहा कि इसके कई कारण है लेकिन मुख्य कारण यह है कि पर्थ में भारत से लौटने वाले लोगों के होटलों में पृथकवास के मामले बढ़ गए हैं। पर्थ सरकार पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने वालों की संख्या में कटौती करने की कोशिश में है।