भारत में न्यूजीलैंड की टीम पिछले साल तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से हार गई थी। बाद में वह वन डे सीरीज बेहतर ढंग से खेली लेकिन उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस बार टीम इंडिया और आक्रामक ढंग से खेल रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वन डे में 4-1 से हराया है। लिहाजा इस बार न्यूजीलैंड को जीत के लिए काफी बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी।
कुलदीप यादव से विशेष रणनीति से निपटने की तैयारी
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
न्यूजीलैंड के बहुत से खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि कुलदीप यादव बहुत बढ़िया चाइनामैन गेंदबाज है। उसने हाल में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। हम उसके खिलाफ विशेष रणनीति के साथ उतरेंगे। हम आईपीएल के अपने अनुभव की मदद से कुलदीप यादव की गेंदों का सामना करेंगे। विलियमसन ने कहा कि रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को टीम इंडिया में शामिल नहीं किए जाने पर उनको जरा भी आश्चर्य नहीं हुआ है।
चहल-यादव की गेंदों का सामना आसान नहीं
न्यूजीलैंड
- फोटो : getty
वर्तमान में टीम इंडिया के दो रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल इस समय काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ने 13 विकेट लिए हैं। विलियमसन ने कहा कि दोनों गेंदबाजों ने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की और टीम इंडिया में चुने गए। दोनों प्रतिभाशाली हैं। हम दोनों की गेंदों को समझ कर खेलेंगे। कीवी कप्तान ने कहा कि रिस्ट स्पिनर्स आपको स्कोर करने का अवसर भी देते हैं।
मुख्य कीवी बल्लेबाजों के पास है आईपीएल का अनुभव
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL
उल्लेखनीय है कि विलियमसन सनराइज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। इसके अलावा उनकी टीम के अन्य सदस्य जैसे रॉस टेलर, मार्टिन गुप्तिल भी आईपीएल में खेलते हैं। विलियमस ने कहा कि हम दोनों रिस्ट स्पिनर्स को रहस्यमयी गेंदबाज समझकर नहीं खेलेंगे।
विराट लगातार सातवीं सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे
विराट और धोनी
- फोटो : SELF
कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी है। कोहली की कैप्टनशिप में टीम इंडिया लगातार छह सीरीज जीत चुकी है। वह न्यूजीलैंड को हराकर लगातार सातवीं सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका को भारत का दौरा करना है। इसके बाद टीम इंडिया का विदेशी दौरा शुरू होगा।