फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर भड़के आजाद

Wed, 31 Oct 2012 06:44 PM IST
दरभंगा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट सीरीज का कड़े शब्दों में विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी की ओर से लगातार भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने भारत-पाक क्रिकेट सीरीज को मंजूरी देकर पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन


1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे कीर्ति ने कहा कि वे दोनों देशों के बीच दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज का हर हाल में विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन ने सद्भाव बढ़ता है लेकिन जब दोनों देशो के बीच रिश्तों में कटुता है तो फिर क्रिकेट मैच आयोजित कराने का क्या औचित्य है।
 
सांसद ने कहा कि रंगभेद और नस्लभेद नीति के चलते दक्षिण अप्रिका का बहिष्कार पूरे विश्व ने कई दशकों तक किया। मानवाधिकारों का हनन होने के कारण 1984 में मॉस्को ओलंपिक का विश्व के पश्चिमी देशो खासकर यूरोप और अमेरिका ने भी बहिष्कार किया था। ऐसी स्थिति में जब आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को मदद पहुंचाने का आरोप पाकिस्तान पर साबित हो गया है इसलिए पाकिस्तान का बहिष्कार पूरे विश्व को करना चाहिए।
विज्ञापन

 
आजाद ने कहा कि 26/11 को मुंबई में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान देश के कई शहरों में आतंकी गतिविधियां कर सारे मुल्क में दहशत फैलाना चाहता है। पाकिस्तान जब तक इन वारदातों पर अंकुश नहीं लगाता और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता भारत उसके साथ कोई संबंध नहीं रखेगा।
 
उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी जल्दी आखिर ऐसा क्या हो गया जो क्रिकेट मैच खेलने की जरूरत पड़ गई। उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों में शामिल पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित कई प्रमाण भी पाकिस्तान को दिए गए लेकिन उसने इस पर रोक नहीं लगाया। ऐसी परिस्थिति में क्रिकेट खेलना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें