फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: राजस्थान की शाही जीत, प्लेऑफ की मजबूत दावेदारी, KXIP का गणित भी बिगाड़ा

Fri, 30 Oct 2020 11:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Kings XI Punjab vs Rajasthan Royals Live IPL Score: अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से मात दी। इस विशाल जीत के साथ राजस्थान की टीम अंकतालिका में 13 मैच में 12 अंकों के साथ पांचवें क्रम पर पहुंच गई। किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर के भी इतने ही अंक है। अब प्लेऑफ की लड़ाई बेहद रोमांचक हो गई है। इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेव पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बनाए थे। क्रिस गेल ने 99 रन का योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 30-Oct-2020

राजस्थान के बल्लेबाजों का दमदार खेल

  • बेन स्टोक्स ने 26 गेंद में 50 रन बनाए
  • संजू सैमसन ने 25 गेंद में 48 रन बनाए
  • स्टीव स्मिथ ने 20 गेंद में 31 रन बनाए
  • जोस बटलर ने 11 गेंद में 22 रन बनाए
 

11:11 PM, 04-Nov-2020

रोमांचक हुई प्लेऑफ की लड़ाई

अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से मात दी। इस विशाल जीत के साथ राजस्थान की टीम अंकतालिका में 13 मैच में 12 अंकों के साथ पांचवें क्रम पर पहुंच गई। किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर के भी इतने ही अंक है। अब प्लेऑफ की लड़ाई बेहद रोमांचक हो गई है।

11:07 PM, 30-Oct-2020

विज्ञापन
11:03 PM, 30-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स सात विकेट से जीता

17.3 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 175/3 स्टीव स्मिथ (31) और जोस बटलर (22)

10:59 PM, 30-Oct-2020

मोहम्मद शमी के ओवर में 19 रन

स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स की जीत सुनिश्चित कर दी। 17वें ओवर में पेसर शमी को चार चौके मारे। अब तीन ओवर में मात्र 11 रन चाहिए। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 175/3 स्टीव स्मिथ (30) और जोस बटलर (14)

विज्ञापन
10:54 PM, 30-Oct-2020

चार ओवर में 30 रन चाहिए

10:50 PM, 30-Oct-2020

10 रन का बड़ा ओवर

क्रिस जॉर्डन को आखिरी गेंद में बटलर ने छक्का मारा। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 156/3 स्टीव स्मिथ (15) और जोस बटलर (10)

10:44 PM, 30-Oct-2020

ओवर से विकेट और दो रन

रवि बिश्नोई के शानदार स्पैल का अंत। महज 27 रन दिए। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 146/3 स्टीव स्मिथ (15) और जोस बटलर (1)

10:41 PM, 30-Oct-2020

अर्धशतक से चूके संजू

बेहद निर्णायक मौके पर संजू सैमसन 48 रन बनाकर आउट, इसके लिए उन्होंने सिर्फ 25 गेंदें ली।

10:39 PM, 30-Oct-2020

एक और महंगा ओवर। क्रिस जॉर्डन की इन छह गेंदों से 12 रन आए। सैमसन ने एक तो स्मिथ ने एक बाउंड्री लगाई। अब 6 ओवर में 42 रन चाहिए। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 144/2 संजू सैमसन (47) और स्टीव स्मिथ (15)

10:34 PM, 30-Oct-2020

संजू सैमसन ने दिखा RR को जीत की राह

मुरुगन अश्विन ने आखिरी ओवर में 13 रन दिए। स्पैल में एक विकेट लेकर 43 रन खर्च कर दिए। अंतिम दो गेंद में पहले छक्का फिर चौका। 42 गेंदों में 54 रन चाहिए। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 132/2 संजू सैमसन (40) और स्टीव स्मिथ (10)

10:30 PM, 30-Oct-2020

रवि बिश्नोई का बढ़िया ओवर

अपने तीसरे ओवर में सिर्फ सात रन दिए। दूसरी बॉल पर स्टीव स्मिथ का चौका। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 119/2 संजू सैमसन (29) और स्टीव स्मिथ (8)

10:25 PM, 30-Oct-2020

रॉबिन उथप्पा आउट

चौथी गेंद में छक्का खाने के बाग पांचवीं गेंद पर मुरुगन अश्विन ने बदला ले लिया। स्लॉग स्विप मारने की फिराक में वह डीप मिडविकेट पर निकोलस पूरन द्वारा लपके गए। ओवर से 9 रन और एक विकेट आए। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 114/2 संजू सैमसन (29) और स्टीव स्मिथ (1)

10:20 PM, 30-Oct-2020

अगले 10 ओवर में 83 रन चाहिए

दसवें ओवर से 10 रन आए। रवि बिश्नोई को तीसरी गेंद में सैमसन ने छक्का मारा। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 103/1 रॉबिन उथप्पा (23) और संजू सैमसन (28)

10:14 PM, 30-Oct-2020

संजू अच्छे अंदाज में बल्ला घुमा रहे हैं

10:10 PM, 30-Oct-2020

14 रन का बड़ा ओवर

संजू सैमसन ने ओवर की पहली गेंद में छक्का और फिर आखिरी बॉल पर चौका मारा। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 93/1 रॉबिन उथप्पा (21) और संजू सैमसन (21)

10:05 PM, 30-Oct-2020

रवि बिश्नोई के पहले ओवर से 8 रन

आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 79/1 रॉबिन उथप्पा (19) और संजू सैमसन (9)

10:00 PM, 30-Oct-2020

सिर्फ 5 रन का ओवर

सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 71/1 रॉबिन उथप्पा (13) और संजू सैमसन (7)

09:56 PM, 30-Oct-2020

एक गेंद बाद ही आउट हुए स्टोक्स

मिड ऑफ के ऊपर से मारने के प्रयास में बेन स्टोक्स क्रिस जॉर्डन का शिकार हो गए, जिस ओवर में फिफ्टी पूरी की उसी ओवर में आउट। दीपर हूडा ने कैच लिया। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 66/1 रॉबिन उथप्पा (10) और संजू सैमसन (5)

 

09:54 PM, 30-Oct-2020

बेन स्टोक्स की फिफ्टी

पिछले मैच में शतक ठोकने वाले बेन स्टोक्स अपनी बेहतरीन फॉर्म को आगे बढ़ाते हुए। महज 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया। छह चौके और तीन छक्के की ताबड़तोड़ पारी।

09:46 PM, 30-Oct-2020

स्टोक्स का हल्ला बोल

पावरप्ले के दौरान स्पिनर मुरुगन अश्विन को गेंद थमाना, एक रिस्क ही था। बेन स्टोक्स ने पीट दिया। तीसरी गेंद में चौका तो चौथी और पांचवीं बॉल पर छक्का मारा। ओवर से 16 रन। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 48/0 बेन स्टोक्स (39) और रॉबिन उथप्पा (8)
 

09:41 PM, 30-Oct-2020

बेन स्टोक्स ने दो चौके लगाए। अर्शदीप के दूसरे ओवर से 11 रन। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 32/0 बेन स्टोक्स (23) और रॉबिन उथप्पा (8)

09:37 PM, 30-Oct-2020

बड़ा ओवर, 12 रन आए

मोहम्मद शमी को स्टोक्स ने चौका तो रॉबिन उथप्पा ने छक्का मारा। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 21/0 बेन स्टोक्स (13) और रॉबिन उथप्पा (7)

09:32 PM, 30-Oct-2020

राजस्थान की अच्छी शुरुआत

अर्शदीप सिंह के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चौका मारा। एक ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 9/0 बेन स्टोक्स (8) और रॉबिन उथप्पा (1)

09:29 PM, 30-Oct-2020

राजस्थान लक्ष्य का पीछा करने तैयार

09:22 PM, 30-Oct-2020

बेहद महंगे साबित हुए राजस्थानी गेंदबाज

जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने रॉयल्स की ओर से क्रमश: 26 और 32 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। कार्तिक त्यागी और वरूण एरोन काफी महंगे साबित हुए। दोनों ने चार ओवर में 47-47 रन लुटाए। रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में ही मनदीप सिंह (00) को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

09:18 PM, 30-Oct-2020

गेल को मिले दो जीवनदान

आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल एक रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी और कप्तान लोकेश राहुल की शतकीय साझेदारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 185 रन बनाए। गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों से 99 रन की पारी खेलने के अलावा राहुल (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने 10 गेंद में 22 रन की उपयोगी पारी खेली।

09:14 PM, 30-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स को 186 रन का लक्ष्य

20 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 185/4 ग्लेन मैक्सवेल (6) और दीपक हूडा (1) 
 

09:12 PM, 30-Oct-2020

शतक से चूके गेल ने फेंका बल्ला

जोफ्रा आर्चर ने गेल को शतक बनाने से रोका। बोल्ड होने के बाद झल्लाए यूनिवर्स बॉस ने मैदान पर फेंका बल्ला।
 

09:10 PM, 30-Oct-2020

गेल टी-20 में हजार छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

18.5 ओवर में कार्तिक त्यागी को छक्का मारते ही गेल ने यह मुकाम हासिल किया। अपने आखिरी और पारी के 19वें ओवर में त्यागी ने 14 रन दिए। 19 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 176/3 क्रिस गेल (92) और ग्लेन मैक्सवेल (5)
 

09:04 PM, 30-Oct-2020

पूरन आउट

10 गेंदों में निकोलस पूरन ने तेज 23 रन बनाए। स्टोक्स के ओवर की आखिरी बॉल पर बाउंड्री में राहुल तेवतिया ने जोरदार कैच लिया। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 162/3 क्रिस गेल (84)
 

08:58 PM, 30-Oct-2020

पूरन भी लय में नजर आ रहे हैं

कार्तिक त्यागी के तीसरे और पारी के 16वें ओवर में 11 रन। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 148/2 क्रिस गेल (73) और निकोलस पूरन (21)

08:54 PM, 30-Oct-2020

पूरन के 500 रन पूरे

08:50 PM, 30-Oct-2020

वरुण एरोन का पहली और चौथी गेंद में निकोलस पूरन ने दो छक्के मारे। चार ओवर के स्पैल में उन्होंने 47 रन लुटा दिए। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 137/2 क्रिस गेल (71) और निकोलस पूरन (12)

08:45 PM, 30-Oct-2020

पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

41 गेंदों में 46 रन बनाकर केएल राहुल आउट। ओवर से पांच रन और एक विकेट। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 123/2 क्रिस गेल (70) और निकोलस पूरन (0)
 

08:40 PM, 30-Oct-2020

11 रन आए 14वें ओवर से

आर्चर को दूसरी गेंद में राहुल ने तो चौथी बॉल पर गेल ने चौका मारा। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 118/1 केएल राहुल (45) और क्रिस गेल (68)

08:33 PM, 30-Oct-2020

राजस्थान को यह साझेदारी तोड़नी होगी

पहली गेंद डॉट रही फिर राहुल तेवतिया को गेल ने छक्का मारा और बाकी गेंदों में सिंगल। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 107/1 केएल राहुल (40) और क्रिस गेल (62)

08:30 PM, 30-Oct-2020

बतौर विकेटकीपर राहुल के 2 हजार रन

बेन स्टोक्स के दूसरे ओवर में छह सिंगल। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 97/1 केएल राहुल (38) और क्रिस गेल (54)
 

08:26 PM, 30-Oct-2020

क्रिस गेल का अर्धशतक

राहुल तेवतिया को छक्का मारकर यूनिवर्स बॉस ने करियर का 31वां अर्धशतक पूरा किया। ओवर से 10 रन आए। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 91/1 केएल राहुल (35) और क्रिस गेल (51)

08:22 PM, 30-Oct-2020

10 ओवर का खेल खत्म

10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 81/1 केएल राहुल (33) और क्रिस गेल (43)

08:17 PM, 30-Oct-2020

तेवतिया का बढ़िया ओवर



नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 73/1 केएल राहुल (26) और क्रिस गेल (42)

08:13 PM, 30-Oct-2020

आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 71/1 केएल राहुल (25) और क्रिस गेल (41)

08:07 PM, 30-Oct-2020

ओवर से 10 रन

श्रेयस गोपाल की चौथी गेंद में गेल का छक्का। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 63/1 केएल राहुल (23) और क्रिस गेल (35)
 

08:03 PM, 30-Oct-2020

पावरप्ले में 53/1

एरोन तीसरे ओवर में भी महंगे रहे। इस बार केएल राहुल ने एक छक्का और एक चौके की मदद से 14 रन बनाए। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 53/1 केएल राहुल (21) और क्रिस गेल (27)
 

07:57 PM, 30-Oct-2020

गेल का धमाल

कार्तिक त्यागी को पहले ओवर में 14 रन देने पड़े। क्रिस गेल ने दूसरी गेंद में चौका, तीसरी में छक्का तो चौथी में फिर चौका मारा। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 39/1 केएल राहुल (7) और क्रिस गेल (27)

07:52 PM, 30-Oct-2020

क्रिस गेल को दो जीवनदान

वरुण एरोन के ओवर से 11 रन जरूर आए, लेकिन रियान पराग ने दो मौके भी गंवाए। एक बार गेंद से दूर रह गए तो दूसरी बार यूनिवर्स बॉस का हवाई कैच छोड़ा। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 25/1 केएल राहुल (7) और क्रिस गेल (13)

07:48 PM, 30-Oct-2020

तीसरे ओवर से पांच रन

जोफ्रा आर्चर की दूसरी गेंद में राहुल का चौका। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 14/1 केएल राहुल (6) और क्रिस गेल (4)

07:42 PM, 30-Oct-2020

नौ गेंदों का दूसरा ओवर

तीन वाइड के अतिरिक्त रन और अंतिम गेंद में चौके से ओवर में आठ रन आए। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 9/1 केएल राहुल (1) और क्रिस गेल (4)

07:35 PM, 30-Oct-2020

मनदीप सिंह गोल्डन डक

अपनी पहली ही गेंद में मनदीप सिंह आउट। जोफ्रा आर्चर की आखिरी बॉल पर बेन स्टोक्स का चमत्कारिक कैच। आगे की ओर डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। एक ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 1/1 केएल राहुल (1)

07:30 PM, 30-Oct-2020

मैच शुरू

जोफ्रा आर्चर का सामना करने के लिए तैयार केएल राहुल और मनदीप सिंह 

07:26 PM, 30-Oct-2020

07:23 PM, 30-Oct-2020

07:19 PM, 30-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग XI

07:13 PM, 30-Oct-2020

RR की प्लेइंग इलेवन

  • बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा
  • विकेटकीपर: जोस बटलर 
  • ऑलराउंडर: बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया
  • गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण एरोन

07:09 PM, 30-Oct-2020

KXIP की प्लेइंग इलेवन

बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), क्रिस गेल, मनदीप सिंह, दीपक हूडा
विकेटकीपर: निकोलस पूरन
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज: क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

07:01 PM, 30-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता

स्टीव स्मिथ ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया है। KXIP पहले बल्लेबाजी करेगी।
 

06:59 PM, 30-Oct-2020

राजस्थान को चमत्कार की जरूरत

06:56 PM, 30-Oct-2020

06:53 PM, 30-Oct-2020

06:50 PM, 30-Oct-2020

IPL 2020: राजस्थान की शाही जीत, प्लेऑफ की मजबूत दावेदारी, KXIP का गणित भी बिगाड़ा

आज अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में किंग्स इलेव पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर है। लगातार पांच जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब जीत के इस अभियान को कायम रखते हुए प्लेऑफ की ओर अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अस्तित्व बनाए रखने का मुकाबला होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें