किंग्स इलेवन पंजाब रविवार को आईपीएल 2018 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत की चाह से खेलने उतरेगी। वही, अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना लाज बचाने की पूरी कोशिश करेगी।
गौरतलब है कि 8 मैचों से 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर चल रही पंजाब को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मुकाबले में पंजाब को ओपनर के तौर पर सही शुरुआत मिली थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। पंजाब इस मुकाबले में सुवराज सिंह की जगह मनोज तिवारी को शायद शामिल कर सकता है।
दूसरी तरफ राजस्थान को भी पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 6 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचले पायदान पर है। राजस्थान के लिए अब हर मैच में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण हो गया है। टीम प्लेऑफ की संभावनाओं को बनाए रखने के लिए हर हाल में पंजाब के खिलाफ मैच को जीतने की कोशिश करेगी। राजस्थान की तरफ से पिछले मैच में जोस बटलर ने धमाकेदार शुरुआत की थी, जबकि डार्सी शॉर्ट मिले मौकों का कुछ खास लाभ नहीं उठा पाए।
बता दें कि किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स के बीच अभी तक 15 मैच खेले गए हैं, जिसमें से राजस्थान ने 9 और पंजाब ने 6 मैच जीते हैं। पंजाब को ओपनर क्रिस गेल और केएल राहुल की की जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।