फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की विशाल जीत, KXIP को 48 रन से रौंदा, अंकतालिका में सबसे ऊपर

Thu, 01 Oct 2020 11:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

KXIP vs MI Live IPL Score: आईपीएल के 13वें सीजन के 13वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में इस मुकाबले को अपने नाम किया। इस जीत में खुद कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक ठोका। हार्दिक पांड्या-कीरोन पोलार्ड ने अंत के तीन ओवर में 62 रन बनाकर मुंबई इंडियंस ने स्कोरबोर्ड पर 191/4 रन टांगा, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब 143/8 रन ही बना पाई और 48 रन से मैच गंवाया। टूर्नामेंट में यह राहुल की टीम की चार मैच में तीसरी हार जबकि मुंबई पलटन की चार मैच में दूसरी जीत थी।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:38 PM, 01-Oct-2020

मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर पंजाब की कमजोरी

11:30 PM, 01-Oct-2020

11:25 PM, 01-Oct-2020

मुंबई इंडियंस का ऑलराउंड प्रदर्शन

विज्ञापन
11:21 PM, 01-Oct-2020

अंकतालिका में टॉप पर मुंबई

टूर्नामेंट में यह राहुल की टीम की चार मैच में तीसरी हार जबकि मुंबई पलटन की चार मैच में दूसरी जीत थी। इसके साथ रोहित की ब्लू आर्मी +1.09 के रनरेट के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई।

11:17 PM, 01-Oct-2020

IPL में किंग्स इलेवन पर मुंबई की सबसे बड़ी जीत

इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। इस जीत में खुद कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक ठोका। हार्दिक पांड्या-कीरोन पोलार्ड ने अंत के तीन ओवर में 63 रन बनाकर मुंबई इंडियंस ने स्कोरबोर्ड पर 191/4 रन टांगा, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब 143/8 रन ही बना पाई और 48 रन से मैच गंवाया। मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में इस मुकाबले को अपने नाम किया।

विज्ञापन
11:16 PM, 01-Oct-2020

आठवां विकेट गिरा, जीत से दो कदम दूर मुंबई

11:13 PM, 01-Oct-2020

दो ओवर में 69 रन चाहिए

इस ओवर से विकेट के साथ सिर्फ एक रन आए। 18 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 123/7, कृष्णप्पा गौतम (4) और रवि बिश्नोई (1)

11:09 PM, 01-Oct-2020

सातवां विकेट गिरा, सरफराज आउट



पहली ही गेंद पर पैटिंसन ने सरफराज खान को एलबीडब्ल्यू किया
 

11:06 PM, 01-Oct-2020

मैच पंजाब की पकड़ से कोसो दूर निकल चुका है। लग रहा है कि सिर्फ हार के अंतर को कम करने के लिए वो खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 121/6, सरफराज खान (7) और कृष्णप्पा गौतम (3)

11:02 PM, 01-Oct-2020

छठा विकेट गिरा, चार ओवर में 80 रन चाहिए

16 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 112/6, सरफराज खान (1)

10:58 PM, 01-Oct-2020

30 गेंदों में 83 रन चाहिए

15 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 109/5, जेम्स नीशाम (6) और सरफराज खान (0)

10:55 PM, 01-Oct-2020

पंजाब की आधी टीम लौटी

10:50 PM, 01-Oct-2020

छह ओवर्स में 87 रन चाहिए

14 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 105/4, ग्लेन मैक्सवेल (10) और जेम्स नीशाम (3)

10:46 PM, 01-Oct-2020

पंजाब का चौथा विकेट गिरा

निकोसल पूरन आउट, विकेट के पीछे लपके गए
 

10:43 PM, 01-Oct-2020

सात ओवर में 92 रन चाहिए

क्रुणाल पांड्या का बेहतरीन ओवर, सिर्फ 5 रन दिए। 4 ओवर के कोटे में 27 रन देकर मयंक अग्रवाल का एक विकेट भी झटका। 13 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 99/3, ग्लेन मैक्सवेल (9) और निकोलस पूरन (42)

10:37 PM, 01-Oct-2020

8 ओवर में 98 रन चाहिए

12 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 94/3, ग्लेन मैक्सवेल (8) और निकोलस पूरन (38)

10:34 PM, 01-Oct-2020

निकोलस पूरन आज रंग में दिख रहे हैं

10:32 PM, 01-Oct-2020

11वें ओवर से 15 रन आए

11 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 87/3, ग्लेन मैक्सवेल (7) और निकोलस पूरन (32)

10:28 PM, 01-Oct-2020

10 ओवर का खेल खत्म, इतना ही बचा

10 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 72/3, ग्लेन मैक्सवेल (4) और निकोलस पूरन (21)

10:21 PM, 01-Oct-2020

11 ओवर में 128 रन चाहिए

नौ ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 64/3, ग्लेन मैक्सवेल (2) और निकोलस पूरन (15)

10:16 PM, 01-Oct-2020

केएल राहुल आउट, तीसरा विकेट गिरा

पंजाब का सबसे बड़ा विकेट गिरा। 9वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल चाहर ने अपनी फिरकी में केएल राहुल को फंसाया। 
 

10:12 PM, 01-Oct-2020

7 ओवर में 60 रन बने

नौ गेंद के 8वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने 15 रन लुटाए। सात ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 60/2, केएल राहुल (17) और निकोलस पूरन (14)

10:05 PM, 01-Oct-2020

क्रुणाल पांड्या ने किया बोल्ड

छह ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 41/2, केएल राहुल (14) और निकोलस पूरन (1)
 

10:03 PM, 01-Oct-2020

पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, करुण नायर भी आउट

पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, करुण नायर भी आउट

10:00 PM, 01-Oct-2020

मयंक अग्रवाल के रूप में पहला झटका

जसप्रीत ने अपने ओवर की पहली और पारी की पांचवी गेंद पर फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल (18 गेंदों में 25 रन) को क्लीन बोल्ड किया। पांच ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 38/1, केएल राहुल (12) और करुण नायर (0)

09:56 PM, 01-Oct-2020

चार ओवर का खेल पूरा

09:53 PM, 01-Oct-2020

मयंक के आईपीएल में 1500 रन पूरे

09:50 PM, 01-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब की शानदार शुरुआत

तीन ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 33/0, केएल राहुल (9) और मयंक अग्रवाल (23)

09:46 PM, 01-Oct-2020

दूसरे ओवर में भी 12 रन बने

यह ओवर पैटिंसन फेंक रहे थे, जिनका मयंक अग्रवाल ने चौके से स्वागत किया। दो ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर: 24/0, केएल राहुल (8) और मयंक अग्रवाल (15) 

09:41 PM, 01-Oct-2020

KXIP की बल्लेबाजी शुरू

ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में 12 रन बने। दूसरी गेंद पर राहुल ने तो आखिरी बॉल पर अग्रवाल ने मारा चौका।

09:36 PM, 01-Oct-2020

केएल राहुल-मयंक अग्रवाल पर सारा दारोमदार

चार मैच में राहुल के बल्ले से सर्वाधिक 222 रन निकले हैं तो उनके खास दोस्त और सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने 221 रन। दोनों ने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक जमाए हैं। रॉयल्स के खिलाफ तो पहले विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी भी की थी। मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ राहुल का बल्ला जमकर बोलता है।

09:32 PM, 01-Oct-2020

KXIP की बल्लेबाजी शुरू होने वाली है

09:25 PM, 01-Oct-2020

आखिरी तीन ओवर में 62 रन आए

  • पोलार्ड की 20 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी। तीन चौके और चार छक्के लगाए
  • हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों में 30 रन उड़ाए। तीन चौके और दो चौके जमाए
 

09:21 PM, 01-Oct-2020

मुंबई ने बनाए 191 रन

दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या का छक्का, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर पोलार्ड ने उड़ाए सिक्स। आखिरी ओवर से 25 रन आए। 20 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 191/4, कीरोन पोलार्ड (47) और हार्दिक पांड्या (30)

09:17 PM, 01-Oct-2020

19वें ओवर में 19 रन आए

मोहम्मद शमी की जमकर धुनाई। पोलार्ड ने ओवर में चार और आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके मारे।

09:11 PM, 01-Oct-2020

2 ओवर का खेल शेष

18वें ओवर में हार्दिक का धमाका। पहली गेंद पर छक्का, तीसरी और चौथी में चौका।  मुंबई इंडियंस का स्कोर: 147/4, कीरोन पोलार्ड (16) और हार्दिक पांड्या (18)
 

09:04 PM, 01-Oct-2020

DRS ने दिया पोलार्ड को जीवनदान

17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 129/4, कीरोन पोलार्ड (15) और हार्दिक पांड्या (1)
 

08:58 PM, 01-Oct-2020

70 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा

70 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा। मोहम्मद शमी ने लिया विकेट
 

08:54 PM, 01-Oct-2020

रोहित ने सुरेश रैना की बराबरी की

लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने मिस्टर आईपीएल कहलाए जाने वाले सुरेश रैना की बराबरी कर ली है। अब दोनों की 38-38 फिफ्टी है।

08:52 PM, 01-Oct-2020

रोहित शर्मा का 38वां अर्धशतक

16वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका और चौथी-पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। ओवर से 22 रन आए। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 124/3, रोहित शर्मा (70) और कीरोन पोलार्ड (12)

08:47 PM, 01-Oct-2020

टीम के 100 रन पूरे

रवि बिश्नोई को पहले कीरोन पोलार्ड फिर रोहित शर्मा ने छक्का मारा। ओवर से 15 रन आए। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 102/3, रोहित शर्मा (49) और कीरोन पोलार्ड (11)

08:41 PM, 01-Oct-2020

कीरोन पोलार्ड नए बल्लेबाज

14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 87/3, रोहित शर्मा (43) और कीरोन पोलार्ड (2)

08:36 PM, 01-Oct-2020

मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, ईशान आउट

28 रन के स्कोर पर खेल रहे ईशान ने 13.1 ओवर में बड़ा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर करुण नायर ने कैच लपक लिया।
 

08:31 PM, 01-Oct-2020

12वें ओवर में नीशाम ने सात रन दिए

12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 80/2, रोहित शर्मा (40) और ईशान किशन (26)

08:25 PM, 01-Oct-2020

रोहित-ईशान के बीच 50 रन की साझेदारी

11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 73/2, रोहित शर्मा (38) और ईशान किशन (23)

08:20 PM, 01-Oct-2020

मुंबई की आधी पारी खत्म

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 62/2, रोहित शर्मा (36) और ईशान किशन (14)

08:15 PM, 01-Oct-2020

9वें ओवर में सात रन आए

नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 58/2, रोहित शर्मा (34) और ईशान किशन (12)

08:10 PM, 01-Oct-2020

8वें ओवर में चार रन आए

08:05 PM, 01-Oct-2020

पावरप्ले के शेर



सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 47/2, रोहित शर्मा (27) और ईशान किशन (8)

07:59 PM, 01-Oct-2020

पहले पावरप्ले में 41 रन आए

स्पिनर गौतम को रोहित के दो लगातार चौके। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 41/2, रोहित शर्मा (22) और ईशान किशन (7)

07:54 PM, 01-Oct-2020

कॉट्रेल ने ओवर में 7 रन दिए

ईशान ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 29/2, रोहित शर्मा (11) और ईशान किशन (6)

07:50 PM, 01-Oct-2020

मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा

मोहम्मद शमी के बेहतरीन थ्रो पर सूर्यकुमार यादव (10) रन आउट। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 22/2, रोहित शर्मा (10) और ईशान किशन (1)

07:44 PM, 01-Oct-2020

IPL में 5 हजार रन पूरा करने वाले रोहित तीसरे बल्लेबाज

मैच से पहले 4998 रन बना चुके रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी के पहले और पारी के दूसरे ओवर में अपना खाता चौका से खोला, इस चार रन के साथ वह IPL में 5 हजार रन पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए।

07:39 PM, 01-Oct-2020

रोहित शर्मा को जीवनदान

मोहम्मद शमी की जोरदार अपील पर अंपायर ने हिटमैन को LBW करार दिया था, लेकिन रोहित ने DRS लिया, जिसमें साफ नजर आया कि ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद लेग स्टंप के बाहर निकल रही थी। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 8/1, रोहित शर्मा (8) और सूर्यरकुमार यादव (0)

07:34 PM, 01-Oct-2020

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा, डीकॉक आउट

पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर पेसर शेल्डन कॉट्रेल ने क्विटन डीकॉक को क्लीन बोल्ड कर दिया। यह मुंबई के लिए बड़ा झटका है। ओवर भी मेडन रहा। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 0/1, रोहित शर्मा (0) और सूर्यरकुमार यादव (0)
 

07:30 PM, 01-Oct-2020

कितना स्कोर बना पाएगी मुंबई?

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डॉकॉक क्रीज पर पहुंचे

07:26 PM, 01-Oct-2020

खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे

शेल्डन कॉट्रेल पहला ओवर फेकेंगे।

07:19 PM, 01-Oct-2020

नई पिच पर होगा घमासान

अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हो रहा आज का मैच नई पट्टी पर खेला जा रहा है, बॉल गेंद पर बेहतर तरीके से बल्ले में आने की संभावना है।

07:14 PM, 01-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग XI

07:06 PM, 01-Oct-2020

मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं

  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन
  • विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या
  • गेंदबाज: राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, जेम्स पैटिंसन

07:03 PM, 01-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में बदलाव

स्पिनर मुरुगन अश्विन की जगह कृष्णप्पा गौतम को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है।

07:01 PM, 01-Oct-2020

KXIP ने जीता टॉस

केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी मुंबई इंडियंस की पहले बल्बेबाजी है।
 

06:45 PM, 01-Oct-2020

इन खिलाड़ियों से चुनी जाएगी प्लेइंग XI

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरण, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बराड़, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, ताजिंदर सिंह, हार्डस विलोजेन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलानेगेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

06:40 PM, 01-Oct-2020

टॉस जीतकर अधिकतक टीम गेंदबाजी ही चुन रही है

06:35 PM, 01-Oct-2020

मुंबई के सामने खड़े केएल राहुल-मयंक अग्रवाल

मुंबई को अगर यह मैच जीतना है तो केएल राहुल और मयंक अग्रवाल से बचना होगा। चार मैच में राहुल के बल्ले से सर्वाधिक 222 रन निकले हैं तो उनके खास दोस्त और सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने 221 रन। दोनों ने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक जमाए हैं। रॉयल्स के खिलाफ तो पहले विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी भी की थी।

06:30 PM, 01-Oct-2020

06:23 PM, 01-Oct-2020

KXIP का सुपर फैन

06:18 PM, 01-Oct-2020

मुंबई इंडियंस की आखिरी तैयारी

06:11 PM, 01-Oct-2020

हारकर आ रही दोनों टीमें

अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोनों ही टीम पिछली हार के गम को भुलाकर नए जोश के साथ उतरेंगी। किंग्स इलेवन पंजाब अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स से हारकर आ रही है तो मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में आरसीबी से हार मिली थी।

06:06 PM, 01-Oct-2020

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की विशाल जीत, KXIP को 48 रन से रौंदा, अंकतालिका में सबसे ऊपर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज शाम सीजन के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें