फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIPvKKR: कोलकाता के लिए पंजाब के खिलाफ जीत जरूरी 

Sat, 12 May 2018 04:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केकेआर
विज्ञापन

पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शनिवार को होने वाला आईपीएल मुकाबला काफी अहम हो गया है। किसी भी टीम के लिए 102 रन की हार से उबरना आसान नहीं होता। अब केकेआर का सामना जिस टीम से है उसकी बल्लेबाजी भी बेहद मजबूत है। 

विज्ञापन


11 मैचों में दस अंक के साथ दिनेश कार्तिक की टीम केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है। जबकि पंजाब की टीम के दस मैचों में 12 अंक हैं और जीत से वह प्लेऑफ के नजदीक पहुंच जाएगी। 

पंजाब की हार से मुंबई की उम्मीदों को बल मिलेगा। पंजाब के लिए अभी तक लोकेश राहुल दस मैचों में 471 रन बना चुके हैं। क्रिस गेल के सात मैचों में 311 रन हैं लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज उतना सहयोग नहीं कर पा रहे हैं।  
विज्ञापन


संभावित टीमेंः-

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, मनोज तिवारी, मार्कस स्टोनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत। 

कोलकाता नाइटराइडर्स:  क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा,  नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, टॉम करन, प्रसिद्धि कृष्णा और कुलदीप यादव।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें