फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार तीसरी जीत, अब अंकतालिका में पांचवें स्थान पर टीम

Tue, 20 Oct 2020 11:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Kings XI Punjab vs Delhi Capitals Live IPL Score: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लगातार दूसरे शतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पांच विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसे किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.6 ओवर में पांच विकेट शेष रहते पा लिया। यह पंजाब की लगातार तीसरी जीत थी, इसी के साथ राहुल की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई जबकि तीसरा मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स 10 जीत में सात जीत के साथ अब भी टॉप पर बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 20-Oct-2020

अब अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पंजाब

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लगातार दूसरे शतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पांच विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसे किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.6 ओवर में पांच विकेट शेष रहते पा लिया। यह पंजाब की लगातार तीसरी जीत थी, इसी के साथ राहुल की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई जबकि तीसरा मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स 10 जीत में सात जीत के साथ अब भी टॉप पर बरकरार है।

10:59 PM, 20-Oct-2020

पांच विकेट से जीता पंजाब

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेम्स नीशाम ने छक्का मारकर किंग्स इलेवन पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा। इस जीत के लिए पंजाब के पांच विकेट गिरे। जेम्स नीशाम 10 और दीपक हूडा 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।

10:55 PM, 20-Oct-2020

12 गेंदों में 8 रन चाहिए

18 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 157/5 ग्लेन मैक्सवेल (27) और दीपक हूडा (13) और जेम्स नीशाम (2)
 

विज्ञापन
10:52 PM, 20-Oct-2020

18 गेंदों में 14 रन चाहिए

अश्विन ने कोई बाउंड्री नहीं दी। ओवर से सिर्फ तीन रन आए। रवि ने चार ओवर के स्पैल में 27 रन देकर एक विकेट झटका। 17 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 151/5 ग्लेन मैक्सवेल (27) और दीपक हूडा (8) और जेम्स नीशाम (1)

10:49 PM, 20-Oct-2020

चार ओवर में 17 रन

दीपक हूडा का साथ देने के लिए आज मौका दिए गए जेम्स नीशाम क्रीज पर पहुंचे। यह कीवी ऑलराउंडर अच्छी-खासी बल्लेबाजी करने में सझम है।

16 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 148/5 ग्लेन मैक्सवेल (27) और दीपक हूडा (7) और जेम्स नीशाम (0)

विज्ञापन
10:44 PM, 20-Oct-2020

ग्लेन मैक्सवेल आउट

क्या अब भी इस मैच में कोई रोमांच शेष है? रबाडा को चौका मारने के बाद अगली गेंद पर छक्के की फिराक में मैक्सवेल का शॉट आसमां की ऊंचाई नापते हुए नीचे आकर ऋषभ पंत के दस्तानों में समां गया। मैक्सी ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए।

अभी भी टीम को आसान 18 रन 25 गेंदों में बनाने हैं।
 

10:40 PM, 20-Oct-2020

30 गेंदों में 24 रन चाहिए

अक्षर पटेल ने अपने तीसरे ओवर में चार रन दिए। 15 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 141/4 ग्लेन मैक्सवेल (27) और दीपक हूडा (5)

10:36 PM, 20-Oct-2020

छह ओवर में 28 रन चाहिए

आसानी से जीत की ओर बढ़ती किंग्स इलेवन पंजाब। 14 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 137/4 ग्लेन मैक्सवेल (25) और दीपक हूडा (3)

10:31 PM, 20-Oct-2020

7 ओवर में 35 रन चाहिए

रबाडा के ओवर में विकेट के साथ 10 रन भी आए

10:27 PM, 20-Oct-2020

अर्धशतक लगाते ही आउट हुए पूरन

निकोलस पूरन की 28 गेंदों में 53 रन की पारी का अंत हुआ। कागिसो रबाडा की गेंद उनके ग्ल्वस का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर पंत के दस्तानों में समां गई।
 

यह पंजाब को चौथा झटका जरूर है, लेकिन मैच अभी भी उन्हीं के पक्ष में क्योंकि क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं और लक्ष्य भी बड़ा नहीं।

10:24 PM, 20-Oct-2020

48 गेंदों में 45 रन चाहिए

बिना किसी बाउंड्री के अश्विन के ओवर से 8 रन आए। 12 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 120/3 निकोलस पूरन (49) और ग्लेन मैक्सवेल (15)

10:18 PM, 20-Oct-2020

दिल्ली को विकेट की जरूरत

अक्षर पटेल की दूसरी गेंद में निकोलस पूरन ने छक्का मारा। ओवर से 11 रन आए। अब 54 गेंदों में 53 रन चाहिए। 11 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 112/3 निकोलस पूरन (44) और ग्लेन मैक्सवेल (13)

10:13 PM, 20-Oct-2020

60 गेंदों में 64 रन चाहिए

निकोलस पूरन ने मार्कस स्टोइनिस की दूसरी गेंद में चौका तो तीसरी बॉल पर छक्का मारा। ओवर से 14 रन निकले। 10 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 101/3 निकोलस पूरन (36) और ग्लेन मैक्सवेल (10)

10:08 PM, 20-Oct-2020

ओवर से 15 रन

तुषार पांडेय का एक और महंगा ओवर। निकोलस पूरन ने लगातार 6, 4, 4 जमाए। नौ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 87/3 निकोलस पूरन (25) और ग्लेन मैक्सवेल (9)
 

10:03 PM, 20-Oct-2020

पंजाब के लिहाज से अच्छा ओवर

अश्विन की पहली गेंद पर पूरन ने चौका मारा। ओवर से 10 रन आए और पूरन का रन आउट का मौका छूटा। आठ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 72/3 निकोलस पूरन (11) और ग्लेन मैक्सवेल (8)
 

09:59 PM, 20-Oct-2020

यहां से पंजाब को अच्छी साझेदारी की दरकार

सात ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 62/3 निकोलस पूरन (5) और ग्लेन मैक्सवेल (4)

09:55 PM, 20-Oct-2020

पंजाब का एक और विकेट गिरा

मयंक अग्रवाल रन आउट। ओवर की पांचवीं गेंद में निकोलस पूरन के साथ असमजंस की स्थिति। एक रन चुराने के चक्कर में मयंक अग्रवाल ने (9 गेंद में 5 रन) ने अपना विकेट फेंका। ओवर से सात रन और दो बड़े विकेट। छह ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 57/3 निकोलस पूरन (4) और ग्लेन मैक्सवेल (1)

09:53 PM, 20-Oct-2020

क्रिस गेल बोल्ड

जबरदस्त रंग में नजर आ रहे क्रिस गिल की गिल्लियां बिखरी। टी-20 में अश्विन ने पांचवीं बार अपना शिकार बनाया। यूनिवर्स बॉस ने 13 गेंदों में 29 रन बनाए। दो छक्के और तीन चौके भी जमाए।
 

09:49 PM, 20-Oct-2020

गेल ने एक ओवर में 25 रन पीट दिए

तुषार देशपांडे का महंगा ओवर। अतिरिक्त समेत 26 रन आए। पंजाब मजबूत स्थिति में पांच ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 50/1 क्रिस गेल (27) और मयंक अग्रवाल (5)
 

09:45 PM, 20-Oct-2020

सैम्स के दूसरे ओवर से सिर्फ पांच रन

चार ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 25/1 मयंक अग्रवाल (5) और क्रिस गेल (2)

09:40 PM, 20-Oct-2020

क्रिस गेल नए बल्लेबाज

तीन ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 19/1 मयंक अग्रवाल (2) और क्रिस गेल (1)

09:38 PM, 20-Oct-2020

केएल राहुल आउट

किंग्स इलेवन पंजाब का सबसे बड़ा विकेट गिरा। फॉर्म में चल रहे राहुल ने चौका लगाया और अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल का शिकार हो गए। राहुल ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए।
 

09:33 PM, 20-Oct-2020

रबाडा का बढ़िया ओवर

ओवर में बिना किसी बाउंड्री के पांच रन आए। दो ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 13/0 केएल राहुल (11) और मयंक अग्रवाल (1)

09:29 PM, 04-Nov-2020

केएल राहुल का छक्का

एक ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 8/0 केएल राहुल (7) और मयंक अग्रवाल (0)

09:24 PM, 20-Oct-2020

KXIP की बल्लेबाजी शुरू

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर पहुंचे। डेनियल सैम्स के हाथों में गेंदबाजी की जिम्मेदारी।

09:17 PM, 20-Oct-2020

क्या पंजाब के लिए यह लक्ष्य काफी है?

09:12 PM, 20-Oct-2020

टूर्नामेंट में धवन की धीमी थी शुरुआत

  • शुरुआत छह पारी: 122.2 स्ट्राइक रेट (6 बार आउट हुए)
  • अगली चार पारी: 163.2 स्ट्राइक रेट (1 बार आउट हुए)

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में अपने टी-20 करियर का पहला शतक (नाबाद 101) बनाने वाले धवन के इर्द गिर्द ही दिल्ली की पूरी पारी घूमती रही क्योंकि उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया।

09:07 PM, 20-Oct-2020

KXIP को 165 रन का लक्ष्य

मोहम्मद शमी की जबरदस्त गेंदबाजी। आखिरी ओवर में सात रन और सिर्फ 7 रन दिए। शिखर धवन ने तीन छक्के और 12 चौके की मदद से 61 गेंदों में नाबाद 106 रन की पारी खेली। शिमरोन हेटमेयर को शमी ने आखिरी गेंद में बोल्ड किया। 20 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 164/5
 

09:04 PM, 20-Oct-2020

अब सिर्फ एक ओवर का खेल बचा

19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 157/4 शिखर धवन (102) और शिमरोन हेटमेयर (7)
 

09:02 PM, 20-Oct-2020

धवन लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

57 गेंदों में सैकड़ा बनाने वाले गब्बर ने इतिहास रच दिया।
 

08:56 PM, 20-Oct-2020

चौथा विकेट गिरा

फॉर्म में चल रहे मार्कस स्टोइनिस आज कुछ खास नहीं कर पाए।
 

08:53 PM, 20-Oct-2020

दो ओवर में 22 रन आए

17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 139/3 शिखर धवन (92) और मार्कस स्टोइनिस (8)

08:49 PM, 20-Oct-2020

अब पांच ओवर का खेल बचा

मुरुगन अश्विन के ओवर से 9 रन आए। तीसरी गेंद पर गब्बर का चौका
 

15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 117/2 शिखर धवन (75) और मार्कस स्टोइनिस (4)

08:44 PM, 20-Oct-2020

ऋषभ पंत आउट

बेहद अहम समय पर ऋषभ पंत का विकेट गिया।
 

20 गेंदों में 14 रन बनाकर ऋषभ आउट
 

08:40 PM, 20-Oct-2020

13 ओवर में दिल्ली का स्कोर 100 के पार

66 रन बनाकर खेल रहे शिखर धवन और ऋषभ पंत अब रनगति बढ़ाने की रोच रहे होंगे।

08:36 PM, 20-Oct-2020

शिखर धवन के IPL में पांच हजार रन पूरे

यह कारनामा करने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के चौथे क्रिकेटर
 
 

08:34 PM, 20-Oct-2020

धवन का जोरदार छक्का

08:29 PM, 20-Oct-2020

अब आसानी से रन नहीं बन रहे

ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ चार रन दिए। 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 94/2 शिखर धवन (59) और ऋषभ पंत (12)

08:25 PM, 20-Oct-2020

रवि बिश्नोई का पहला ओवर

युवा लेगी ने अपने पहले ओवर में सिर्फ सात रन दिए। ऋषभ पंत ने पहली ही गेंद पर चौका मारा, लेकिन फिर बिश्नोई की जबरदस्त वापसी। 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 83/2 शिखर धवन (57) और ऋषभ पंत (10)

08:21 PM, 20-Oct-2020

10 ओवर का खेल खत्म

10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 83/2 शिखर धवन (56) और ऋषभ पंत (4)

08:16 PM, 20-Oct-2020

शिखर धवन का अर्धशतक

गब्बर ने 28 गेंदों में टूर्नामेंट का 40वां अर्धशतक पूरा किया। 28 गेंदों में लगे इस पचासे को गब्बर आज फिर शतक में बदलना चाहेंगे।
 

08:15 PM, 20-Oct-2020

दिल्ली को दूसरा झटका

कप्तान श्रेयस अय्यर आउट। लेग साइड से बाहर की ओर जाती हुई लेगब्रेक को फाइन फ्लिक करने की कोशिश में गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए केएल राहुल के दस्तानों में समां गई। अय्यर ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए।
 

08:11 PM, 20-Oct-2020

इस ओवर से 10 रन आए

नीशाम की पांचवीं गेंद पर धवन का चौका। आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 68/1 शिखर धवन (45) और श्रेयस अय्यर (14)
 

08:07 PM, 20-Oct-2020

मुरुगन अश्विन का किफायती ओवर

इस फिरकी गेंदबाज ने सिर्फ पांच रन दिए। ओवर से कोई बाउंड्री नहीं आई। सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 58/1 शिखर धवन (37) और श्रेयस अय्यर (12)

08:00 PM, 20-Oct-2020

पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर: 53/1

दूसरी गेंद में धवन ने चौका मारा था। अर्शदीप के इस ओवर से नौ रन आए। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 53/1 शिखर धवन (35) और श्रेयस अय्यर (9)
 

07:56 PM, 20-Oct-2020

धवन के तीन चौके

मोहम्मद शमी को गब्बर ने पीट दिया। दूसरी और चौथी-पांचवीं गेंद पर गब्बर ने चौका मारा। ओवर से 12 रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 44/1 शिखर धवन (29) और श्रेयस अय्यर (6)

07:51 PM, 20-Oct-2020

श्रेयस अय्यर ने आते ही छक्का मारा

11 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए पृथ्वी शॉ की जगह आए श्रेयस अय्यर ने ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का मारा। चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 32/1 शिखर धवन (17) और श्रेयस अय्यर (6)
 

07:49 PM, 20-Oct-2020

पृथ्वी शॉ आउट

क्रिस जॉर्डन की जगह आज खेल रहे जेम्स नीशाम ने अपने पहले ही ओवर में दिल्ली को झटका दिया। मिड ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पृथ्वी ग्लेन मैक्सवेल द्वारा एक्सट्रा कवर पर ही धरे गए।

07:44 PM, 20-Oct-2020

तीसरे ओवर में भी पिटाई

अर्शदीप सिंह का पहला और पारी का तीसरा ओवर। दो चौके के साथ कुल 9 रन आए। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 25/0 शिखर धवन (16) और पृथ्वी शॉ (7)

07:40 PM, 20-Oct-2020

दूसरा ओवर मोहम्मद शमी फेंक रहे

दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 16/0 शिखर धवन (12) और पृथ्वी शॉ (2)
 

07:35 PM, 20-Oct-2020

दिल्ली की शानदार शुरुआत

स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल से पारी की शुरुआत कर रही पंजाब का दांव उल्टा पड़ा। शिखर धवन ने दूसरी गेंद में चौका और पांचवीं गेंद में छक्का मारा। एक ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 13/0 शिखर धवन (12) और पृथ्वी शॉ (1)

07:28 PM, 20-Oct-2020

मैच शुरू होने वाला है

07:22 PM, 20-Oct-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

07:18 PM, 20-Oct-2020

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

  • बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर
  • विकेटकीपर: ऋषभ पंत
  • ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन
  • गेंदबाज: कागिसो रबाडा, डेनियल सेम्स, तुषार देशपांडे

07:12 PM, 20-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन

  • बल्लेबाज: क्रिस गेल, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, दीपक हुड्डा
  • विकेटकीपर: निकोलस पूरन
  • ऑलराउंडर: जेम्स नीशाम, ग्लेन मैक्सवेल
  • गेंदबाज: रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन

07:09 PM, 20-Oct-2020

दिल्ली में तीन बदलाव

ऋषभ पंत, शिमरोन हेमटेमर और डेनियस सेम्स आज का मैच खेल रहे हैं, अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी और एनरिच नॉर्ट्जे को आराम दिया गया है।

07:05 PM, 20-Oct-2020

पंजाब की प्लेइंग XI में आज एक बदलाव

क्रिस जॉर्डन की जगह जेम्स नीशाम को अंतिम 11 में शामिल किया गया है।

07:01 PM, 20-Oct-2020

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता

श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी का फैसला लिया,  KXIP पहले गेंदबाजी करेगी

06:56 PM, 20-Oct-2020

06:53 PM, 20-Oct-2020

06:50 PM, 20-Oct-2020

अक्षर पटेल ने गेंद के अलावा बल्ले से भी अपनी उपयोगिता साबित की है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्होंने रवींद्र जडेजा के मैच के अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़कर दिल्ली को जीत दिलाई।

06:46 PM, 20-Oct-2020

टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सबसे सफल टीम रही है और शनिवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करीबी मैच में जीत से उसका मनोबल बढ़ा होगा। पृथ्वी शॉ कुछ मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहने के बाद बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे जबकि शिखर धवन फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। दिल्ली की टीम नौ मैचों में सात में जीत दर्ज करने में सफल रही है।

 

06:42 PM, 20-Oct-2020

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार तीसरी जीत, अब अंकतालिका में पांचवें स्थान पर टीम

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें