फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के चरित्र पर प्रीति जिंटा का बड़ा बयान, महिलाओं से जुड़ा है मामला

Sat, 06 Apr 2019 07:40 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
preity zinta - फोटो : file photo
किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन और मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शुक्रवार कहा कि भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं और यह दुखद है कि एक कार्यक्रम के दौरान अपनी और हार्दिक पांड्या की आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण उन्हें देश भर में आलोचनाएं झेलनी पड़ी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल - फोटो : file photo
राहुल और पांड्या दोनों को 'कॉफी विद करण' कार्यक्रम में विवादास्पद टिप्पणियों के कारण अस्थायी निलंबन झेलना पड़ा। जिंटा स्वयं इस कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं। इन दोनों का निलंबन हटा दिया गया लेकिन उन्हें अब भी लोकपाल डी के जैन द्वारा की जा रही बीसीसीआई की जांच की सामना करना है। 
विज्ञापन

3 of 4
preity zinta - फोटो : file photo
जिंटा ने पीटीआई से कहा, 'यह देखकर अच्छा लगा कि राहुल फिर से फार्म में लौट आया है। वह बहुत अच्छा लड़का है। जो कुछ हुआ वह बीती बात है। जिस तरह से चीजों को पेश किया गया उससे मुझे बुरा लगता है लेकिन आपको जिंदगी में इन चीजों से सीख मिलती है।' 
विज्ञापन

4 of 4
preity zinta - फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'असल में वह बहुत अच्छा लड़का है और महिलाओं का बहुत सम्मान करता है, इसलिए मैं नहीं जानती कि यह सब कैसे हुआ। जैसा मैंने पहले कहा कि इन चीजों से आपको सीख मिलती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें