किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी मिलते ही डेविड मिलर का बल्ला मानो रूठ गया है। इससे उलट पहले उनका बल्ला आग उगलता था।
मंगलवार को मोहाली में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले में भी वह सिर्फ 6 रन ही बना सके। आईपीएल में पिछले 5 मुकाबलों में उनके बल्ले से कुल 38 रन ही निकले।
जबकि इससे पहले आईपीएल में ही वह 54.33 के औसत से 163 रन बना चुके थे। (कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।)
इस आईपीएल में उन्होंने कुल खेले तीन मैचों में 15, 9 और 7 रन ही बनाए हैं। वहीं, टी-20 में उनका सर्वश्रेष्ठ नाबाद 101 रन है।