किंग्स इलेवन पंजाब इस साल आईपीएल में नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरी। स्टार खिलाड़ियों के अभाव के बावजूद आईपीएल के इस सीजन में पंजाब ने बल्लेबाजी में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को पछाड़ा दिया।
9 अप्रैल को आईपीएल-9 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे के खिलाफ 121 रन बनाए थे। दो दिन बाद ही पंजाब ने मुंबई के स्कोर को पीछे कर आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बना लिया।
सोमवार को मोहाली में हुए रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 6 विकेट पर 161 रन ठोंक डाले। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का का यह सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड हो गया है। हालांकि गुजरात लायंस के बल्लेबाज उन पर भारी रहे और 14 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
लेकिन जिस तरह किंग्स इलेवन पंजाब का इस साल आईपीएल में आगाज हुआ है, यह टीम के लिए अच्छा संकेत है। 2015 में पंजाब की बल्लेबाजी काफी खराब रही थी। पहले विकेट के लिए पिछले साल जहां पंजाब की ओपनिंग जोड़ी का औसत 19 रन से भी कम था, इस साल पहले ही मैच में टीम के ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़ दिए। (मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें)