आमने-सामने
कुल मैच : 23
दिल्ली जीते : 09
पंजाब : 14
-10 मैच कोटला में दोनों ने खेेले हैं जिसमें से पांच पंजाब और पांच दिल्ली ने जीते हैं
-19 विकेट चटका चुके हैं दिल्ली के रबादा अभी तक आठ मैचों में जिसमें दो बार चार-चार विकेट भी शामिल हैं
-291 सर्वाधिक रन दिल्ली की ओर से धवन ने बनाए हैं। अय्यर (269) दूसरे और पंत (252) तीसरे नंबर पर हैं
-387 रन पंजाब के लोकेश राहुल एक शतक और चार अर्द्धशतकों की मदद से बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे नंबर पर हैं
-352 रन पंजाब के गेल ने तीन अर्द्धशतकों की बदौलत बनाए हैं।
-12 विकेट चटका चुके हैं पंजाब में तेज गेंदबाज शमी, जबकि कप्तान अश्विन ने 11 विकेट लिए हैं
दिल्ली की टीम शनिवार को जब आईपीएल मुकाबले में फिरोजशाह कोटला में पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी तो उसका लक्ष्य घरेलू मैदान में हार के सिलसिले को खत्म कर फिर से जीत की पटरी पर लौटने का होगा।
विज्ञापन
टीम को गुरुवार को इसी मैदान पर मुंबई के हाथों 40 रन से शिकस्त मिली जोकि उसकी इस सत्र में घर में तीसरी और कुल चौथी हार थी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को घर में एकमात्र जीत कोलकाता के खिलाफ मिली थी। यह मैच भी टीम ने कोलकाता के खिलाफ टाई होने के बाद सुपर ओवर में जीता था।
टीम के घर के बाहर पांच में से चार मैच जीते हैं। उसे यह हार मोहाली में पंजाब से ही मिली थी। टीम अब पंजाब से उस हार कर हिसाब भी बराबर करना चाहेगी। दोनों ही टीमें अब तक IPL खिताब जीतने में नाकाम रही हैं और इस बार खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगी।
विज्ञापन
धवन-पंत को खेलनी होगी बड़ी
दिल्ली को प्लेऑफ का दावा मजबूत करने के लिए पंजाब के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करनी होगी। साथ ही घरेलू मैदान पर बचे बाकी मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए उसके अनुभवी ओपनर शिखर धवन और युवा विकेटकीपर ऋ षभ पंत को बड़ी पारी खेलनी होगी। इन्हें जोश के साथ होश दिखाकर टीम को जीत की राह पर लाना होगा। श्रेयस अय्यर और युवा पृथ्वी शॉ को भी योगदान देना होगा।
गेल और लोकेश को रोकना चुनौती
आर अश्विन की अगुवाई वाली पंजाब की टीम आत्मविश्वास से भरी है। उसने तीन दिन पहले राजस्थान को हराया था। क्रिस गेल, लोकेश राहुल, डेविड मिलर और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी घरेलू मैदान पर दिल्ली की कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इन्हें रोकना दिल्ली के लिए आसान नहीं होगा। अश्विन टीम की अगुआई काफी अच्छी तरह कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब के लिए दिल्ली को को हराना असंभव नहीं होगा।