फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद टी-20 से पहले 'विराट ब्रिगेड' से डरे कैरेबियाई कप्तान, बोले- भारत के खिलाफ हम 'अंडरडॉग' 

Wed, 04 Dec 2019 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर
वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने अपनी टीम को 'विराट ब्रिगेड' के खिलाफ 'अंडरडॉग' करारा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए बेसिक्स पर ध्यान देगी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार पोलार्ड ने कहा, 'हमारा सामना एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी से है और हम 'अंडरडॉग' रहेंगे और यह सही है लेकिन यह अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने और रणनीति पर अमल करने से जुड़ा है और जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ भी संभव है।'
विज्ञापन

3 of 4
विंडीज महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा,  'कुछ विभाग हैं जिनमें सुधार की जरूरत होती है और जब आप ऐसा करते हैं तो अधिकतर आपको अनुकूल परिणाम मिलता है।' मौजूदा आईसीसी टी-20 चैंपियन वेस्टइंडीज तीन टी-20 मैचों की सीरीज से अपने दौरे की शुरुआत करेगा जिसका पहला मैच छह दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
उल्लेखनीय है वेस्टइंडीज का भारत दौरा छह दिसंबर से तीन टी-20 मैच की सीरीज से होगा। इसके बाद मेहमान टीम भारत से इतने ही मैच की वन-डे सीरीज भी खेलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें