फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटरसन बोले- युवा विकेटकीपर पंत को परिपक्व होने में अभी समय लगेगा

Tue, 10 Dec 2019 09:08 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋ षभ पंत को परिपक्व होने में समय लगेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि अभी उनके पास समय है जब वह अपनी पूर्ण क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर सकेंगे। पिछले कुछ समय से खराब दौर से जूझ रहे पंत आलोचना का सामना कर रहे हैं। बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के अलावा डीआरएस फैसलों में भी वह नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन


पीटरसन ने एक टीवी चैनल पर कहा कि वह (पंत) युवा हैं और उनके भीतर ऊर्जा तथा उत्साह है। वह आईपीएल खेलते हैं और भारत के लिए भी खेल रहे हैं। उनके लिए यह सपने जैसा है क्योंकि वह र्िसर्फ 22 साल के हैं। उनकी आलोचना भी होगी ही।

39 वर्षीय पीटरसन ने कहा कि अगर आप उनकी गलतियों को देखें और वह जिस स्थिति में हैं, टीम और विराट उनके साथ है और एमएस धोनी अभी बाहर हैं, तो उन्हें लंबा सफर तय करना है। अभी उनके पास काफी समय है और आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार बनेंगे पर उन्हें परिपक्व बनने के लिए समय देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने पंत की आलोचना इसलिए की है क्योंकि वे चाहते हैं कि वह गलतियों से सबक लें। उन्होंने कहा, ‘मैंने आईपीएल में उन्हें काफी करीब से देखा है और वह बार-बार एक सी गलतियां करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो क्रिकेट विशेषज्ञ आलोचना करेंगे ही क्योंकि आपको गलतियों से सीखना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें