फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविन पीटरसन को मिली चेतावनी

Mon, 21 Jan 2013 08:18 PM IST
मोहाली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के खिलाफ तीसरे वन-डे के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इंग्लैंड के वन-डे टीम के कोच एश्ले जाइल्स ने कहा, ‘एक अनुभवी क्रिकेटर होने के नाते केविन को समझना चाहिए कि जब अंपायर अपना निर्णय सुना देते हैं तो खिलाड़ी को फौरन क्रीज से हट जाना चाहिए। हालांकि ऐसा संभव है कि खिलाड़ी की राय ऐसे मौके पर अंपायर से भिन्न हो।’
विज्ञापन


हीथ्रो एयरपोर्ट पर ब्रोड के खोये बैग
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रोड अपनी टीम का साथ देने के लिये भारत भी नहीं आ पाए और लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उनके बैग भी खो गए हैं। इंग्लैंड के सीमित ओवर के कोच एश्ले जाइल्स ने कहा कि भारी हिमपात की वजह से हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन ठप्प पड़ गया है जिसकी वजह से ब्रोड का भारत आना रद्द हो गया है, और साथ ही एयरपोर्ट पर उनके तीन बैग भी खो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें