आयरलैंड के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
केविन ओ ब्रायन आयरलैंड के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनकी बदौलत इस देश को टेस्ट खेलने का दर्जा मिला। 2017 में आयरलैंड को टेस्ट खेलने वाले देश का दर्जा मिलने के बाद 2018 में केविन ओ ब्रायन ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया और अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस मैच की पहली पारी में वो 40 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में उनकी टीम 95 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी और पारी की हार टालने के लिए आयरलैंड को 85 रन की जरूरत थी। उन्होंने 118 रन की पारी खेली और पाकिस्तान को चौथी पारी में बल्लेबाजी के लिए मजबूर कर दिया।
केविन ओ ब्रायन पहले ही कोच के किरदार में दिख चुके हैं। उन्होंने इटली और इस्टोनिया के लिए यह जिम्मेदारी निभाई है। अब 38 साल के केविन अब कोच के रूप में कमाल करने के लिए तैयार हैं।