ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम टीम इंडिया से पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दो-दो हाथ करने चेन्नई पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने रविवार को चेन्नई में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, भारत दौरा उनके लिए मुश्किल होने वाला है। भारतीय टीम पिछले कुछ समय से शानदार क्रिकेट खेल रही है। उनका हालिया श्रीलंका दौरा भी बेहद सफल रहा है। इस बार दौरे पर सफल होने के उनका क्या फॉर्मूला होगा। इसका खुलासा भी उन्होंने किया।
Going to be a tough tour. India have been playing good cricket for a while now & had successful SL tour: Aus captain, Steve Smith #INDvAUS pic.twitter.com/ji7cEl4ejB
— ANI (@ANI) September 10, 2017
स्मिथ ने कहा, विराट के बल्ले को खामोश रखना ही सफलता की कुंजी होगा। कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 330 रन बनाए। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतकीय पारी शामिल है। इस दौरान विराट ने वनडे में 30 शतक जड़कर रिकी पॉन्टिंग की बराबरी कर ली। इस मामले में वो अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर(49) से पीछे हैं।
करेंगे कोहली को शांत रखने की कोशिश
विराट कोहली
- फोटो : social media
स्मिथ के नाम वनडे में केवल 8 शतक हैं। वह इस मामले में विराट से बहुत पीछे हैं। दोनों के बीच इस तरह के अंतर को स्मिथ ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं लेकिन उनका मानना है कि सीरीज जीत के लिए उन्हें विराट के बल्ले पर काबू रखना होगा। स्मिथ ने कहा, मैं शतकों के अंतर को लेकर चिंतित नहीं हूं। हकीकत में वो एक शानदार बल्लेबाज हैं और उनका वनडे रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। आशा करता हूं कि हम सीरीज के दौरान हम जितना संभव होगा उन्हें शांत रखने की कोशिश करेंगे। यदि हम ऐसा कर सके तो हमें इस दौरे में निश्चित तौर पर सफलता हासिल कर सकेंगे।
इस साल ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरा किया था तब बेंगलुरु टेस्ट में डीआरएस लेने के लिए स्मिथ ने मदद के लिए पवेलियन की ओर देखा था। इसके बाद इस पर बहुत विवाद हुआ और कोहली ने स्मिथ को चीटर तक कह डाला। लेकिन कंगारू कप्तान ने वादा किया है कि इस बार ऐसा कोई विवाद नहीं होगा।
अश्विन-जडेजा की गैरमौजूदगी में भी टीम इंडिया के पास है अच्छा स्पिन आक्रमण
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ESPN
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को पहले तीन वनडे के लिए टीम में शामिल नहीं किया है ऐसे में भारत के स्पिन आक्रमण को लेकर स्मिथ ने कहा, यह फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट से बिलकुल अलग है। अक्षर पटेल ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। चहल भी टीम में है। कुलदीप भी अच्छे गेंदबाज हैं। उनके पास काफी सक्षम स्पिन आक्रमण है और हमें बेहद सजगता से उनका सीरीज में सामना करना है।
स्मिथ का मानना है कि उनकी वनडे टीम स्पिन गेंदबाजी का सामना बेहतर तरीके से करती है। हम टेस्ट टीम में स्पिन गेंदबाजी का सामना करना सीख रहे हैं और इसमें सुधार कर रहे हैं। हम यहां बांग्लादेश के चुनौतीपूर्ण दौरे के बाद पहुंचे हैं। स्मिथ ने कहा, हमारे खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी का सामना करना सीख रहे हैं। मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं कि वनडे क्रिकेट की पिचों में टेस्ट जितना गेंद स्पिन होगी या नहीं। हमें इसे देखकर ही परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालेंगे।
कोच डेरल लेहमन के बांग्लादेश से स्वदेश वापसी पर उन्होंने कहा, यह दौरे पर आने से पहले ही तय था कि वह भारत दौरे पर नहीं आएंगे। यहां कोई मुद्दा नहीं है। डेविड साकेर हमारे साथ हैं । इस बात की छह महीने पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि वो इस सीरीज के लिए टीम के साथ नहीं होंगे और यहां साकेर ये भूमिका निभाएंगे।
एडम जांपा उठाएंगें अनुभव का फायदा
एडम जंपा
- फोटो : ESPN
स्मिथ ने आशा जताई कि उनके लेग स्पिनर एडम जांपा टीम के लिए सारीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पिछले एक-दो सालों में उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास आईपीएल में खेलने का भी अनुभव है। हम जानते हैं कि हमारी जांपा से क्या अपेक्षाएं हैं। यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वो हमारे लिए सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
टीम के गेंदबाजी कंसल्टेंट पूर्व भारतीय ऑलराउंडर एस श्रीराम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, वो बहुत अच्छी हैं। उन्हें इन परिस्थितियों में क्रिकेट की बहुत अच्छी जानकारी है। उन्होंने खिलाड़ियों की मदद की है। उन्हें भारत के मैदानों के बारे में भी अच्छी जानकारी है। वो हमारे लिए बेहद मददगार साबित हो रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया अपने दौरे का आगाज 12 सितंबर को चेन्नई में बोर्ड प्रेसिटेंड इलेवन के खिलाफ चेन्नई में अभ्यास मैच के साथ करेंगे। इसके बाद पहला वनडे भी 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।